By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फिल्मी अंदाज में हत्या और गुप्त ऑपरेशन, रईसी की मौत पर मोसाद के क्यों चर्चे…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > फिल्मी अंदाज में हत्या और गुप्त ऑपरेशन, रईसी की मौत पर मोसाद के क्यों चर्चे…
विदेश

फिल्मी अंदाज में हत्या और गुप्त ऑपरेशन, रईसी की मौत पर मोसाद के क्यों चर्चे…

Last updated: 2024/05/21 at 11:03 AM
Share
3 Min Read
फिल्मी अंदाज में हत्या और गुप्त ऑपरेशन, रईसी की मौत पर मोसाद के क्यों चर्चे…
SHARE

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत को लेकर साजिश भरे सिद्धांतों की इंटरनेट पर भरमार है।

लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं जिससे आशंकाओं को बल मिल रहा है। रईसी और ईरानी विदेश मंत्री को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर रविवार को घने कोहरे के बीच पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मालूम हो कि रईसी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शिष्य थे।

वह ईरान-इराक युद्ध के अंत में 1988 में हजारों राजनीतिक कैदियों को सामूहिक फांसी दिए जाने में शामिल रहे। राष्ट्रपति रईसी के नेतृत्व में ईरान ने हथियार बनाने के आवश्यक स्तर तक यूरेनियम संवर्धन किया। साथ ही, इसने इजरायल पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।

2023 में इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुआ। ईरान समर्थित मिलिशिया ने इजरायल को निशाना बनाया। तेहरान ने अप्रैल में इजरायल पर असाधारण हमला किया जिसमें सैकड़ों ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल दागी गईं।

हालांकि, इजरायल, अमेरिका और उसके सहयोगियों ने इनमें से अधिकतर मिसाइलों को मार गिराया था। इन सबको लेकर इजरायल काफी भड़का हुआ था। 

ध्यान रहे कि ईरान ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संकेत नहीं दिया है। इसके बावजूद, कुछ लोग इसके पीछे इजरायल का हाथ होने का आरोप लगा रहे हैं।

ऐसी थ्योरी को हवा देने का काम इजरायली जासूसी एजेंसी मोसाद करती है जिसके पास ईरान के अंदर हमला करने की असाधारण क्षमता है।

ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या 
ईरान के भीतर अहम ठिकानों के साथ ही मशहूर हस्तियों पर कई बार हमले हो चुके हैं जिसके पीछे इजरायल का हाथ बताया जाता है। ऐसे ही, 2020 में एक ऑपरेशन के तहत ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या कर दी गई थी। तेहरान ने इसे एक तरह का जटिल ऑपरेशन बताया था।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव रियर-एडमिरल अली शामखानी ने बताया, ‘ऑपरेशन में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया और घटनास्थल पर कोई भी मौजूद नहीं था।’ पिछले साल इजरायल ने ईरान के भीतर एक और नाटकीय ऑपरेशन को अंजाम देने का दावा किया था।

कई लोगों को इजरायल के इस दावे से हैरानी हुई कि उसने ईरानी धरती पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के एक सदस्य से पूछताछ की थी।

इस तरह, इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद में कई सफल ऑपरेशन्स को अंजाम दे चुकी है। यही वजह है कि रईसी की मौत को लेकर लोग मोसाद की ओर उंगुली उठा रहे हैं।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

May 21, 2024 May 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article क्या अनचाहे कॉल से मिलेगी मुक्ति, TRAI के इस प्लान से स्पैम कॉलर्स पर लगेगी लगाम… क्या अनचाहे कॉल से मिलेगी मुक्ति, TRAI के इस प्लान से स्पैम कॉलर्स पर लगेगी लगाम…
Next Article CBI ने इंटरपोल के इनपुट के बाद MP के युवक पर दर्ज की FIR, ऑस्ट्रेलियन लड़की के न्यूड फोटो-वीडियो से जुड़ा है केस… CBI ने इंटरपोल के इनपुट के बाद MP के युवक पर दर्ज की FIR, ऑस्ट्रेलियन लड़की के न्यूड फोटो-वीडियो से जुड़ा है केस…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी….
करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….
जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..
नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?