By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उम्र 77 साल है और हेल्थ भी खराब, अब रिटायर हों नवीन पटनायक; शाह ने किया युवा उड़िया CM का वादा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > उम्र 77 साल है और हेल्थ भी खराब, अब रिटायर हों नवीन पटनायक; शाह ने किया युवा उड़िया CM का वादा…
देश

उम्र 77 साल है और हेल्थ भी खराब, अब रिटायर हों नवीन पटनायक; शाह ने किया युवा उड़िया CM का वादा…

Last updated: 2024/05/22 at 11:02 AM
Share
4 Min Read
उम्र 77 साल है और हेल्थ भी खराब, अब रिटायर हों नवीन पटनायक; शाह ने किया युवा उड़िया CM का वादा…
SHARE

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 77 साल के हैं और अब उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि वह बढ़ती उम्र के चलते स्वास्थ्य समस्याएं झेल रहे हैं। इसलिए रिटायर होना ही सही रहेगा।

इसके साथ ही मंगलवार को एक रैली में अमित शाह ने वादा किया यदि भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तो वह एक युवा उड़िया भाषी ‘भूमिपुत्र’ को मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘पांचवें चरण के मतदान के बाद भाजपा को 310 सीटें पहले ही मिल चुकी हैं। छठे और सातवें दौर के मतदान के बाद हम 400 से अधिक सीट हासिल कर लेंगे।’

नौकरशाह से नेता बने और पटनायक के करीबी सहयोगी वीके पांडियन पर उनका नाम लिए बिना हमला करते हुए शाह ने कहा कि एक ‘तमिल बाबू’ ओडिशा में शासन कर रहा है और लोग राज्य को ‘बाबू राज’ से मुक्त कराने के लिए भाजपा को वोट देंगे। ओडिशा में एक के बाद एक चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मौजूदा चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और ओडिशा के गौरव को बहाल करने का है, जिसे पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी सरकार ने ‘नष्ट’ कर दिया है।

राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। अमित शाह ने कहा, ‘नवीन बाबू ने एक तमिल अधिकारी को राज्य का शासक बना दिया है। बीजेडी सरकार को हटाएं… हम एक युवा उड़िया भाषी मुख्यमंत्री देंगे… बाबुओं (अधिकारियों) ने राज्य के खनिजों को लूटा है। मैं आपसे वादा करता हूं कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद इन बाबुओं को जेल भेजा जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘अगर लोग भाजपा को वोट देते हैं तो ‘उत्कल भूमि’ पर एक भूमिपुत्र शासन करेगा, न कि कोई तमिल बाबू।’

‘बीजेडी के राज में ओडिशा ने गंवा दिए विकास के 25 साल’

शाह ने कहा कि राज्य में बीजेडी के 25 साल के शासन के दौरान ओडिशा ने विकास के 25 साल गंवा दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान स्वास्थ्य सेवा, उद्यमशीलता, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे विभिन्न क्षेत्र पटरी से उतर गए और सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही इन्हें वापस सही स्थिति में ला सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘नवीन बाबू की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण 1.5 लाख सरकारी रिक्तियां नहीं भरी जा रही हैं। अगर हमारी सरकार बनती है तो हम इन पदों पर नियुक्तियां करेंगे।’

जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की चाबियों का भी उठा सवाल

शाह ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गायब हुईं चाबियों पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से स्पष्टीकरण भी मांगा। गृह मंत्री ने कहा, ‘मैं नवीन बाबू से पूछना चाहता हूं कि रत्न भंडार की चाबियां कहां हैं और उन्होंने (गायब चाबियों पर) न्यायिक आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की?’शाह ने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार रत्न भंडार की चाबियां गायब होने के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करेगी। क्योंझर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि देश की ज्यादातर खदानें और खनिज भंडार क्योंझर जिले में स्थित होने के बावजूद यहां के आदिवासियों को कोई लाभ नहीं मिला है।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

May 22, 2024 May 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एक्सपर्ट्स के सुझाए इन शेयरों की खरीदारी में है आज समझदारी… एक्सपर्ट्स के सुझाए इन शेयरों की खरीदारी में है आज समझदारी…
Next Article PM मोदी के फोन से माने पुतिन और जेलेंस्की, दो बार रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाया; जयशंकर का दावा… PM मोदी के फोन से माने पुतिन और जेलेंस्की, दो बार रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाया; जयशंकर का दावा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..
केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….
खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..
बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?