By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल
देश

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

News Desk
Last updated: 2025/11/18 at 4:45 PM
News Desk
Share
2 Min Read
पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल
SHARE

नई दिल्ली 
BMRCL यानी बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। खबर है कि मेल भेजने वाले ने मेट्रो के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि उसकी पूर्व पत्नी को तंग न किया जाए। आगे कहा गया है कि अगर बात नहीं मानी गई, तो स्टेशन उड़ा दिया जाएगा। इस अजीबो गरीब धमकी से अधिकारी हैरान हैं। फिलहाल, इसे भेजने वाले की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, धमकी 13 नवंबर को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर मिली थी। इसमें कहा गया था, 'अगर मुझे पता चला कि आपके मेट्रो कर्मचारी मेरी पूर्व में तलाक ले चुकी पत्नी पद्मिनी को ड्यूटी के समय के बाद तंग कर रहे हैं, तो ध्यान रहें आपके एक मेट्रो स्टेशन में धमाका कर दिया जाएगा…। मैं भी कन्नड़ लोगों के खिलाफ देशभक्त जैसा आतंकवादी हूं।' रिपोर्ट के अनुसार, BMRCL के एक बड़े अधिकारी ने इस संबंध में पुलिस शिकायत दर्ज करा दी है। फिलहाल, धमकी देने वाले की पहचान की जा रही है। साथ ही जिस स्थान से मेल किया गया था, उसका पता लगाया जा रहा है। खास बात है कि ये धमकी ऐसे समय पर आई है, जब दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके की जांच जारी है। पुलिस लगातार गिरफ्तारियां कर रही हैं। इस घटना के तार हरियाणा के फरीदाबाद में पकड़े गए टेरर मॉड्यूल से जुड़ रहे थे।

दिल्ली के स्कूलों को मिली बम की धमकी
राष्ट्रीय राजधानी स्थित सीआरपीएफ के दो स्कूलों को मंगलवार सुबह ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली, जो बाद में फर्जी निकली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि ये स्कूल प्रशांत विहार और द्वारका में स्थित हैं और बम की धमकी की जानकारी देने वाली कॉल उन्हें सुबह करीब नौ बजे आई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने दोनों स्कूलों की गहन जांच की और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसे फर्जी घोषित कर दिया गया है।'

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

News Desk November 18, 2025 November 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने लौटाई किसानों की मुस्कान रायपुर : 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने लौटाई किसानों की मुस्कान
Next Article रायपुर : कृषक लक्ष्मण, छगन और खोरबाहरा को धान विक्रय में नहीं हुई परेशानी, आसानी से धान बेच पाए रायपुर : कृषक लक्ष्मण, छगन और खोरबाहरा को धान विक्रय में नहीं हुई परेशानी, आसानी से धान बेच पाए
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार….
‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नवा रायपुर में वृक्षारोपण एवं पीपल प्लांटेशन कार्यों का मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण….
नवा रायपुर में वृक्षारोपण एवं पीपल प्लांटेशन कार्यों का मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान, परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी, त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता…..
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान, परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी, त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप…..
बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?