By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम ने किया जर्नी ऑफ सेनीटेशन हाईजिन का किया शुभारंभ….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम ने किया जर्नी ऑफ सेनीटेशन हाईजिन का किया शुभारंभ….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम ने किया जर्नी ऑफ सेनीटेशन हाईजिन का किया शुभारंभ….

News Desk
Last updated: 2026/01/07 at 9:01 PM
News Desk
Share
3 Min Read
आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम ने किया जर्नी ऑफ सेनीटेशन हाईजिन का किया शुभारंभ….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन में आदिम जाति विकास, विकास विभाग के मंत्री एवं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खड़गवां जनपद ग्राउंड से राज्य की पहली अभिनव पहल जर्नी ऑफ सेनीटेशन हाईजिन (जोश) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थागत शौचालयों की नियमित, वैज्ञानिक एवं सुरक्षित सफाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुरुआत की गई। छत्तीसगढ़ में इस अभिनव पहल से संस्थागत स्वच्छता को नया आयाम मिलेगा वहीं युवाओं के लिए रोजगार अवसर सृजित होंगे।

 आदिम जाति मंत्री श्री नेताम ने किया जर्नी ऑफ सेनीटेशन हाईजिन का किया शुभारंभ

‘जोश’ पहल स्वच्छता, स्वास्थ्य और रोजगार-तीनों को एक सशक्त सूत्र में जोड़ती है। इसके अंतर्गत स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य संस्थागत एवं सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई हेतु स्थानीय युवाओं को ‘स्वच्छता प्रहरी’ के रूप में कार्य का अवसर प्रदान किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वच्छता केवल स्वास्थ्य की आवश्यकता नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम भी है। ‘जोश’ पहल के माध्यम से युवा स्वच्छता प्रहरी बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनेंगे।”

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के दिशा-निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में इस पहल की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रारंभिक चरण में प्रत्येक जनपद में एक स्वच्छता प्रहरी के माध्यम से कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना की सफलता के आधार पर इसे पूरे जिले में विस्तारित किया जाएगा।

स्वच्छता प्रहरी की भूमिका
‘जोश’ के अंतर्गत स्वच्छता प्रहरी निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे तथा आधुनिक उपकरणों की सहायता से संस्थागत एवं सामुदायिक शौचालयों की पाक्षिक एवं मासिक सफाई सुनिश्चित करेंगे। इससे शौचालयों की उपयोगिता बढ़ेगी और स्वच्छता स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।

स्वच्छता एवं सुरक्षा किट का वितरण
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता प्रहरियों को आधुनिक सफाई उपकरणों से युक्त स्वच्छता किट एवं आवश्यक सुरक्षा सामग्री प्रदान की गई, जिससे वे सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।

 आदिम जाति मंत्री श्री नेताम ने किया जर्नी ऑफ सेनीटेशन हाईजिन का किया शुभारंभ

स्वच्छता शुल्क व्यवस्था
संस्था प्रभारी के अनुरोध पर शौचालय की सफाई उपरांत प्रति यूनिट 200 रूपए स्वच्छता शुल्क स्वच्छता प्रहरी को प्रदान किया जाएगा, जिससे युवाओं को अतिरिक्त आय का अवसर प्राप्त होगा।

प्रारंभिक चयन
प्रारंभिक चरण में जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ से बेलबहरा निवासी प्रतिम कुमार, जनपद पंचायत खड़गवां से पोंडीडीह निवासी राजेश कुमार सहित भरतपुर जनपद से कुल तीन युवाओं को ‘जोश’ पहल के अंतर्गत कार्य हेतु स्वेच्छा से चिन्हांकित किया गया है।

अंतर-विभागीय अनुबंध
‘जोश Journey of Sanitation Hygiene’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जनपद पंचायतों के साथ अंतर-विभागीय अनुबंध किया गया है, जिससे संस्था प्रमुखों को स्वच्छता प्रहरी की सेवाएं सरलता से उपलब्ध हो सकें। यह पहल छत्तीसगढ़ में संस्थागत स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई दिशा तय करेगी और युवाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार के अवसर सृजित करेगी।

You Might Also Like

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की आत्मीय मुलाकात,मंत्री यादव ने कहा समाज के लिए गर्व की बात…

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति…

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना दिव्यांगजनों के लिए उम्मीद और सहारे का केंद्र,श्रवण बाधित छात्रा को मिला श्रवण यंत्र, अब पढ़ाई में नहीं होगी कोई बाधा

News Desk January 7, 2026 January 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article धुन के पक्के प्रदीप ने अपनी जिद से बदली किस्मत की तस्वीर: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना बनी आत्मनिर्भरता की राह….. धुन के पक्के प्रदीप ने अपनी जिद से बदली किस्मत की तस्वीर: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना बनी आत्मनिर्भरता की राह…..
Next Article बस्तर के कोने कोने तक शांति और खुशहाली लाने शासन प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…. बस्तर के कोने कोने तक शांति और खुशहाली लाने शासन प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री  ओपी चौधरी…
देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की आत्मीय मुलाकात,मंत्री यादव ने कहा समाज के लिए गर्व की बात…
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की आत्मीय मुलाकात,मंत्री यादव ने कहा समाज के लिए गर्व की बात…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?