By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उत्कृष्ट कार्य करने वाले अतिथि गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में आयोजित स्वागत समारोह में होंगे आमंत्रित: राज्यपाल रमेन डेका….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > उत्कृष्ट कार्य करने वाले अतिथि गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में आयोजित स्वागत समारोह में होंगे आमंत्रित: राज्यपाल रमेन डेका….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अतिथि गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में आयोजित स्वागत समारोह में होंगे आमंत्रित: राज्यपाल रमेन डेका….

News Desk
Last updated: 2026/01/14 at 8:42 PM
News Desk
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित होने वाले स्वागत समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 व्यक्तियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन सभी ने खेल, शिक्षा, कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, कृषि, समाज एवं राष्ट्र सेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई, बिलासपुर की कबड्डी खिलाड़ी सुश्री संजू देवी, जिन्होंने ओलंपिक सहित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, समारोह में अतिथि होंगी।

इसी प्रकार बिलासपुर के पर्यावरण योद्धा श्री दूजराम भेंड़पाल और श्री श्रेयांश बुधिया, दुर्ग जिले के मूर्तिकार श्री जॉन मार्टिन नेलसन तथा पंथी नर्तक श्री राघेश्याम बारले को आमंत्रित किया गया है।

कोरबा जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की व्याख्याता सह अधीक्षिका श्रीमती श्रद्धा जायसवाल, आंगनबाड़ी केंद्र भाठापारा पोड़ीउपरोड़ा की कार्यकर्ता श्रीमती बबीता कंवर, कोरिया जिले की महिला उद्यमी सुश्री हीना बेगम तथा सोन हनी उत्पादक श्री रघुवीर सिंह जिनकी सराहना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में की थी, वे भी समारोह में शामिल होंगे।

सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत तिलसिवां की लक्ष्मी आजीविका समूह की अध्यक्ष श्रीमती अजय कुमारी सिंह एवं ग्राम पंचायत तेलगवां की कुबेर स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती देव कुमार को भी आमंत्रण दिया गया है।

शहीद राजकुमार केरकेट्टा की पत्नी लोयोला, राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता कुमारी चांदनी, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शहीद श्री महेश राम पैकरा की पत्नी श्रीमती चंद्रकिरण, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी कुमारी देविका सिंह तथा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता छात्रा कुमारी निहारिका नाग भी अतिथि होंगी।

जांजगीर-चांपा जिले की अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी कुमारी शालू डहरिया, बेमेतरा जिले की पंडवानी गायिका श्रीमती शांति बाई, फसल उत्पादन, मछली पालन एवं पशुपालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री मोहित साहू और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री वामन टिकरिहा को आमंत्रित किया गया है।

महासमुंद जिले की बास्केटबॉल खिलाड़ी, स्वर्ण पदक विजेता सुश्री दिव्या रंगारी, राष्ट्रीय शौर्य एवं राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित कुमारी पूनम यादव, बीजापुर जिले की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी कुमारी रेणुका तेलस (5 बार राष्ट्रीय पदक विजेता), श्री राकेश कड़ती (8 बार राष्ट्रीय पदक विजेता), राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी ईशा कुडियम, तीरंदाज रोहित कोरसा, बस्तर (जगदलपुर) के पर्यावरण योद्धा श्री विधूशेखर झा तथा शहीद की पत्नी श्रीमती दयमती सेठिया भी समारोह की अतिथि होंगी।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के राष्ट्रीय स्तर के ओलंपिक खिलाड़ी मोनू गिर गोस्वामी, असाधारण शिक्षक एवं बहादुरी पुरस्कार विजेता परी सिंघई, उत्कृष्ट कार्य के लिए सरपंच श्यामवती, सक्ति जिले के शहीद श्री दीपक भारद्वाज (एस.आई.) के पिता श्री राधेलाल भारद्वाज, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले प्रधान पाठक शैल कुमार पाण्डेय, 69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2025-26 में सहभागी कुमारी एडविना कांत, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के पैरा ओलंपिक तैराक श्री रूपेश कुमार चनापे (3 स्वर्ण सहित 18 पदक विजेता), ओडिसी शास्त्रीय नृत्यांगना कुमारी माधुरी पुरामे तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रथम किन्नर सरपंच सोनू सिंह उरांव भी आमंत्रित अतिथियों में शामिल हैं। लोकभवन के अवर सचिव श्री अनुभव शर्मा (मोबाइल: +91-98261-40500) को आमंत्रित अतिथियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

You Might Also Like

वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ….

सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात….

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

News Desk January 14, 2026 January 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article धान खरीदी में नया रिकॉर्ड: 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचा ₹23,448 करोड़….. धान खरीदी में नया रिकॉर्ड: 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचा ₹23,448 करोड़…..
Next Article वाणिज्य उद्योग लखन लाल देवांगन 15 जनवरी को कवर्धा में लेंगे अधिकारियों की बैठक….. वाणिज्य उद्योग लखन लाल देवांगन 15 जनवरी को कवर्धा में लेंगे अधिकारियों की बैठक…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….
वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….
महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ….
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात….
सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?