By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कृषक उन्नति योजना बन रहा आर्थिक उन्नति का पर्याय: कृषक उत्तर कुमार प्रधान….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > कृषक उन्नति योजना बन रहा आर्थिक उन्नति का पर्याय: कृषक उत्तर कुमार प्रधान….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कृषक उन्नति योजना बन रहा आर्थिक उन्नति का पर्याय: कृषक उत्तर कुमार प्रधान….

News Desk
Last updated: 2026/01/19 at 9:29 PM
News Desk
Share
4 Min Read
कृषक उन्नति योजना बन रहा आर्थिक उन्नति का पर्याय: कृषक उत्तर कुमार प्रधान….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य तेज गति से चल रहा है। महासमुंद जिले में 18 जनवरी तक 182 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से कुल 7 लाख 67 हजार 780 मीट्रिक टन धान की खरीदी किया जा चुका है। अब तक कुल 518507.40 मीट्रिक टन धान का डी.ओं जारी किया गया है। जारी डी.ओ. के विरुद्ध अब तक 297487.26 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। साथ ही सभी उपार्जन केंद्रों पर टोकन प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक तौलाई, नमी परीक्षण और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था से किसानों में उत्साह है। केंद्रों पर माइक्रो एटीएम से तत्काल नकद निकासी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे धान बेचने की प्रक्रिया आसान और सुगम बनी हुई है।

इसी क्रम में जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोलिहादेवरी के कृषक श्री उत्तर कुमार प्रधान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विष्णु सरकार के सुशासन में किसान ख़ुश हैं एवं कृषि क्षेत्र में राज्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से शासन कर रही है, इससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है, साथ ही कृषि कार्यों को लेकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

पहले की अपेक्षा अब धान की खेती में लाभ अधिक मिलने से खेती किसानी को लेकर एक विश्वास भी बढ़ा है, इसके अलावा अंतर की राशि का भुगतान भी समय पर किया जा रहा है, जिसके लिए साय सरकार बधाई के पात्र है। श्री उत्तर प्रधान ने बताया कि उन्होंने कुल 11 एकड़ में कृषि कार्य किया था, जिससे लगभग 200 क्विंटल धान का उत्पादन हुआ है और इससे प्राप्त राशि से वे जमीन ख़रीदने की योजना बना रहे हैं। धूमाभाँठा धान उपार्जन केंद्र में उन्होंने पहले टोकन में 50 क्विंटल धान का विक्रय किया और आज दूसरे टोकन में उन्होंने कुल 99.60 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पहुंचते ही उनकी धान की नमी जांच, तौलाई और अन्य प्रक्रियाएं तुरंत पूरी हो गईं। उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही। उन्होंने राज्य सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की।

उपार्जन केंद्र में किसानों को टोकन जारी करने, तुलाई और भुगतान में किसी भी तरह की देरी न हो, इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बहुत पहले से खेती हेतु जमीन खरीदने की योजना बना रहे थे, लेकिन पूंजी की कमी की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस बार 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से शासन ने खरीद की उससे अपनी आर्थिक गतिविधियों को सुचारू रूप से करने का आत्मविश्वास बढ़ा है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह राशि उनके भविष्य में कृषि कार्यों में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने योजना हेतु शासन का पुनः धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि धान की प्रति क्विंटल की दर पर दिया जा रहा यह भुगतान पूरे देश में सबसे अधिक है, जो कि कृषकों के लिए स्वागत योग्य कदम है।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी…..

News Desk January 19, 2026 January 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई : सुनवाई के उपरांत अधिकारियों को निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी…. पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई : सुनवाई के उपरांत अधिकारियों को निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी….
Next Article पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में कोंडागांव जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि : 500 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापना का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण…. पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में कोंडागांव जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि : 500 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापना का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?