By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जांजगीर-चांपा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > जांजगीर-चांपा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

जांजगीर-चांपा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

News Desk
Last updated: 2026/01/26 at 6:08 PM
News Desk
Share
3 Min Read
जांजगीर-चांपा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
SHARE

रायपुर: जांजगीर-चांपा जिले में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

 

इस अवसर पर हर्ष फायर के साथ शांति और उत्साह के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम दिए गए संदेश का वाचन किया। श्री चौधरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। झांकी एवं परेड प्रतियोगिता में विजेता टीमों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व सांसद श्री गुहाराम अजगले, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला पंचायत सदस्यगण, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री ओ.पी. चौधरी ने जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय स्थित कचहरी चौक के शहीद स्मारक पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और वीर शहीदों को नमन किया।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल ने प्रथम, जिला महिला पुलिस बल ने द्वितीय तथा 11वीं बटालियन सीएएफ भारत रक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में एनसीसी ट्रूप नंबर 325 (बालक), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 जांजगीर प्रथम, एनसीसी ट्रूप नंबर 325 (बालिका) द्वितीय एवं एनसीसी ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर तृतीय स्थान पर रहे। महाविद्यालय स्तर पर एनसीसी बालक टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर प्रथम एवं एनसीसी बालिका टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर द्वितीय स्थान पर रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनका पब्लिक स्कूल चांपा प्रथम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए मनका पब्लिक स्कूल चांपा को प्रथम, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी को द्वितीय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ससहा को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकास की झलक प्रस्तुत करती आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गईं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को प्रथम, पुलिस विभाग को द्वितीय तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी…..

News Desk January 26, 2026 January 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दंतेवाड़ा में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन: मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह…. दंतेवाड़ा में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन: मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह….
Next Article सुशासन से समृद्धि की ओर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु के सुशासन से संवर रहा छत्तीसगढ़….. सुशासन से समृद्धि की ओर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु के सुशासन से संवर रहा छत्तीसगढ़…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?