By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोरबा में राष्ट्रभक्ति का भव्य उत्सव: जिला स्तरीय समारोह में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजन सम्मानित…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > कोरबा में राष्ट्रभक्ति का भव्य उत्सव: जिला स्तरीय समारोह में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजन सम्मानित…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कोरबा में राष्ट्रभक्ति का भव्य उत्सव: जिला स्तरीय समारोह में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजन सम्मानित…..

News Desk
Last updated: 2026/01/26 at 5:52 PM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर: कोरबा जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और प्रदेश के मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ वासियों के नाम संदेश का वाचन किया।

77वें गणतंत्र दिवस पर सीएसईबी ग्राउंड बना उल्लास और गौरव का साक्षी

इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय गीत का सस्वर गायन किया गया। अनेकता में एकता के प्रतीक स्वरूप आकाश में गुब्बारे छोड़े गए। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले के शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी वीरता और बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

77वें गणतंत्र दिवस पर सीएसईबी ग्राउंड बना उल्लास और गौरव का साक्षी

मार्च पास्ट में दिखी अनुशासन और देशभक्ति की झलक

मुख्य कार्यक्रम में परेड कमांडर सुबेदार अनंत राम पैंकरा के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट हुआ। इसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरुष एवं महिला), नगर सेना, वन रक्षक, एनसीसी सीनियर डिवीजन, स्काउट एवं गाइड दलों ने भाग लिया। हर्ष फायर के साथ पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की गई।

मार्च पास्ट के प्रोफेशनल वर्ग में जिला पुलिस बल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं वन रक्षक बल द्वितीय और जिला पुलिस बल महिला तृतीय स्थान पर रही। नॉन प्रोफेशनल वर्ग में एनसीसी सीनियर डिवीजन बालक प्रथम, गाइड दल सीनियर द्वितीय और एनसीसी सीनियर डिवीजन बालिका तृतीय स्थान पर रही।

77वें गणतंत्र दिवस पर सीएसईबी ग्राउंड बना उल्लास और गौरव का साक्षी

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इन प्रस्तुतियों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा को प्रथम पुरस्कार, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को द्वितीय, डीडीएम पब्लिक स्कूल को तृतीय तथा न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल और जैन पब्लिक स्कूल गोढ़ी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

झांकियों में स्वास्थ्य विभाग अव्वल

गणतंत्र दिवस समारोह में 14 शासकीय विभागों की आकर्षक और संदेशपरक झांकियां प्रदर्शित की गईं। इनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकी को प्रथम, वनमंडल कोरबा को द्वितीय और नगर पालिका निगम कोरबा की झांकी को तृतीय पुरस्कार मिला। झांकियों ने विभागीय योजनाओं और सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

103 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

मुख्य अतिथि श्री वर्मा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 103 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, नगरीय निकाय, पुलिस, वन, स्वास्थ्य, राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, वनमंडलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
पूरा समारोह देशभक्ति, अनुशासन और जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बना।

You Might Also Like

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की आत्मीय मुलाकात,मंत्री यादव ने कहा समाज के लिए गर्व की बात…

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति…

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना दिव्यांगजनों के लिए उम्मीद और सहारे का केंद्र,श्रवण बाधित छात्रा को मिला श्रवण यंत्र, अब पढ़ाई में नहीं होगी कोई बाधा

News Desk January 26, 2026 January 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कबीरधाम में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…… कबीरधाम में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन……
Next Article जिला मुख्यालय बालोद में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह…. जिला मुख्यालय बालोद में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री  ओपी चौधरी…
देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की आत्मीय मुलाकात,मंत्री यादव ने कहा समाज के लिए गर्व की बात…
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की आत्मीय मुलाकात,मंत्री यादव ने कहा समाज के लिए गर्व की बात…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?