By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विद्यालय भवन केवल ईंट-गारे का ढांचा नहीं, बच्चों के भविष्य की नींव : अरुण साव…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > विद्यालय भवन केवल ईंट-गारे का ढांचा नहीं, बच्चों के भविष्य की नींव : अरुण साव…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

विद्यालय भवन केवल ईंट-गारे का ढांचा नहीं, बच्चों के भविष्य की नींव : अरुण साव…

News Desk
Last updated: 2026/01/26 at 8:25 PM
News Desk
Share
3 Min Read
विद्यालय भवन केवल ईंट-गारे का ढांचा नहीं, बच्चों के भविष्य की नींव : अरुण साव…
SHARE

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज कोंडागांव में सेंट जेवियर्स स्कूल के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत रूप से भवन का उद्घाटन कर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि विद्यालय भवन केवल ईंट-गारे से बना ढांचा नहीं होता, बल्कि यहीं से बच्चों के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण होता है। श्री साव ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपने बचपन में सीमित संसाधनों और मिट्टी से बने विद्यालय भवन में प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की, जबकि आज के समय में बच्चों को सर्वसुविधायुक्त विद्यालय भवन उपलब्ध हैं। यह समय का सकारात्मक परिवर्तन है, जिसका सही उपयोग कर बच्चों को आगे बढ़ना चाहिए।

श्री साव ने कहा कि सेंट जेवियर्स स्कूल समूह देशभर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है और शिक्षा जगत में उसकी एक विशिष्ट पहचान है। इस नवनिर्मित भवन से कोण्डागांव जिले में शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। कमजोर और निराश व्यक्ति कभी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। ऊर्जावान और सकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति हमेशा आगे बढ़ता है।

श्री साव ने कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य से पहले जीवन की सही दिशा तय करने की सलाह दी और कहा कि नई ऊर्जा, अनुशासन और संकल्प के साथ पढ़ाई में स्वयं को झोंक दें, सफलता अवश्य मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने नवनिर्मित विद्यालय भवन के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जब सरकार और समाज मिलकर कार्य करते हैं, तो सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। इस भवन के शुभारंभ से कोण्डागांव जिले में शिक्षा सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम जगदलपुर के महापौर श्री संजय पाण्डेय, श्री खेम सिंह देवांगन, पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी, श्री दीपेश अरोरा, श्री जितेन्द्र सुराना, सेंट जेवियर्स स्कूल समूह के डॉ. जी.एस. पटनायक, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

News Desk January 26, 2026 January 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सुशासन से समृद्धि की ओर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु के सुशासन से संवर रहा छत्तीसगढ़….. सुशासन से समृद्धि की ओर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु के सुशासन से संवर रहा छत्तीसगढ़…..
Next Article राजनांदगांव जिले में उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज….. राजनांदगांव जिले में उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….
वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?