By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिना परेशानी धान विक्रय, समय पर भुगतान से बढ़ा किसान का आत्मविश्वास….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > बिना परेशानी धान विक्रय, समय पर भुगतान से बढ़ा किसान का आत्मविश्वास….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बिना परेशानी धान विक्रय, समय पर भुगतान से बढ़ा किसान का आत्मविश्वास….

News Desk
Last updated: 2026/01/28 at 8:53 PM
News Desk
Share
3 Min Read
बिना परेशानी धान विक्रय, समय पर भुगतान से बढ़ा किसान का आत्मविश्वास….
SHARE

धमतरी: छत्तीसगढ़ शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था किसानों के जीवन में स्थायित्व और भरोसे का आधार बन रही है। इसी का जीवंत उदाहरण हैं नगर पंचायत आमदी के किसान श्री सुरेन्द्र कुमार पटेल, जिन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में शासन की पारदर्शी व्यवस्था का लाभ उठाते हुए अपनी उपज बिना किसी बाधा के बेची और आर्थिक सशक्तता की ओर कदम बढ़ाया।

किसान श्री पटेल चार एकड़ कृषि भूमि के स्वामी हैं। इस वर्ष उन्होंने 82.40 क्विंटल धान का उत्पादन किया, जिसे वे आमदी धान उपार्जन केन्द्र में लेकर पहुँचे। श्री पटेल बताते हैं कि धान बेचने की पूरी प्रक्रिया सहज, सुव्यवस्थित और समयबद्ध रही। टोकन व्यवस्था, तौल, गुणवत्ता जांच और भुगतान की प्रक्रिया में कहीं भी अनावश्यक देरी या परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से किसानों का समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

किसान श्री पटेल का परिवार शिक्षा को प्राथमिकता देता है। उनके चार बच्चे हैं, जो वर्तमान में हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्तर पर अध्ययनरत हैं। धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए करेंगे, ताकि भविष्य में वे आत्मनिर्भर बन सकें। इसके साथ ही श्री पटेल ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के अंतर्गत लिए गए ऋण की किश्त समय पर जमा करने की योजना बनाई है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी।

किसान श्री पटेल का मानना है कि शासन की धान खरीदी नीति ने छोटे और मध्यम किसानों को बड़ी राहत दी है। निश्चित समर्थन मूल्य, पारदर्शी खरीद प्रक्रिया और समय पर भुगतान से किसानों में आत्मविश्वास बढ़ा है। इससे न केवल खेती को प्रोत्साहन मिला है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सशक्त हो रही है।

शासन की इस पहल के लिए कृषक श्री सुरेन्द्र कुमार पटेल ने छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब व्यवस्थाएं स्पष्ट और निष्पक्ष होती हैं, तो किसान पूरे मन से उत्पादन बढ़ाने में जुटता है। श्री पटेल की यह सफलता कहानी बताती है कि सही नीतियों और प्रभावी क्रियान्वयन से किसान परिवारों के सपनों को नई उड़ान मिल सकती है।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी…..

News Desk January 28, 2026 January 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना: असंगठित श्रमिकों को बुढ़ापे में संबल….. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना: असंगठित श्रमिकों को बुढ़ापे में संबल…..
Next Article प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक सम्पन्न….. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक सम्पन्न…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?