By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केंद्रीय बजट 2026 : शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की ओर निर्णायक कदम – स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > केंद्रीय बजट 2026 : शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की ओर निर्णायक कदम – स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

केंद्रीय बजट 2026 : शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की ओर निर्णायक कदम – स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव….

News Desk
Last updated: 2026/02/01 at 7:28 PM
News Desk
Share
3 Min Read
केंद्रीय बजट 2026 : शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की ओर निर्णायक कदम – स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव….
SHARE

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में तथा वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 देश के समग्र, समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह बजट शिक्षा, रोजगार, तकनीक, स्वास्थ्य, ग्रामोद्योग, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला सिद्ध होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला, जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी है।

केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने बजट का स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर की मजबूत नींव रखता है।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट में स्कूल शिक्षा के लिए किए गए प्रावधान अत्यंत सराहनीय हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों के ड्रॉप-आउट को रोकने हेतु प्रत्येक जिला मुख्यालय में छात्रावास भवनों के निर्माण का प्रावधान किया गया है। इससे दूरस्थ, ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी और शिक्षा से वंचित रहने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि बजट में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नई तकनीक एवं स्किल डेवलपमेंट को प्राथमिकता देकर युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने का सशक्त रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। साथ ही एआई आधारित स्वास्थ्य इनोवेशन को बढ़ावा देने से तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं-दोनों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास का सशक्त उदाहरण है। हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र को दिए गए विशेष प्रोत्साहन से छत्तीसगढ़ के 7 लाख से अधिक हथकरघा श्रमिकों एवं उनके परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

मंत्री श्री यादव ने बताया कि केंद्रीय बजट में 20 हजार नए पर्यटन केंद्रों के विकास, 10 हजार टूरिस्ट गाइडों को हाई-टेक प्रशिक्षण, सात नए जलमार्गों, सात रेल कॉरिडोर तथा पाँच आयुर्वेद आधारित एम्स की स्थापना का प्रावधान किया गया है। इन योजनाओं से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में आर्थिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक विकास होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को प्रगति के नए शिखर तक ले जाएगा।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी…..

News Desk February 1, 2026 February 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट: मंत्री लखन लाल देवांगन…. औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट: मंत्री लखन लाल देवांगन….
Next Article पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?