By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बहू को बदनाम करने की सजा, ससुरालियों ने मिठाई से लगाया ठिकाने, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > बहू को बदनाम करने की सजा, ससुरालियों ने मिठाई से लगाया ठिकाने, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेशराज्य

बहू को बदनाम करने की सजा, ससुरालियों ने मिठाई से लगाया ठिकाने, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

News Desk
Last updated: 2026/02/02 at 8:43 AM
News Desk
Share
4 Min Read
बहू को बदनाम करने की सजा, ससुरालियों ने मिठाई से लगाया ठिकाने, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
SHARE

छिंदवाड़ा: जुन्नारदेव में जनवरी माह में जहरीली मिठाई खाने से एक परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई थी. अब इस मामल में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. रहस्यमयी 3 मौतों का मामला अब हत्या की साजिश में बदल चुका है. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका खुशबू की ससुराल पक्ष पर लगाए गए आरोपों से हुई बदनामी के चलते ससुर देवर और ननद ने उसकी हत्या करने की साजिश रची थी. इन लोगों ने मिठाई में जहर मिलाया था, जिसको खाने से 3 लोग दादा, पोती और गार्ड की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने ससुर, देवर और ननद को गिरफ्तार कर लिया है.

बदनामी से आहत ससुरालियों ने रची थी साजिश

पूरा मामला यह है कि खुशबू ने मायके में अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने सहित उसके साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था, जिससे उसके ससुर, देवर और ननद की बदनामी हुई थी. ससुराल वालों को यह बात बुरी लगी की तो उन्होंने बहू को रास्ते से हटाने के लिए उनकी हत्या की खौफनाक साजिश रची. आरोपियों ने साजिश को अंजाम देने के लिए मिठाई में घोड़ों को दी जाने वाली जहरीली दवा मिलाई थी.

 

प्रसाद समझकर खाई मिठाई से 3 की मौत

 
 

8 जनवरी की रात में पीएचई कार्यालय जुन्नारदेव के गेट के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक थैले में सब्जी भाजी नमकीन के साथ मिठाई का डिब्बा रखकर थैला को मुकेश कथुरिया के चाय के ठेला के पास टांग दिया था. उस थैला में रखी मिठाई के कुछ पीस को चौकीदार दशरू यदुवंशी ने प्रसाद समझकर खा लिया था, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई थी. उन्हें जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती किया गया था, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

समय पर इलाज मिलने से 2 की बची जान

बची हुई मिठाई वहीं चाय के ठेले में टंगी हुई थी, जिसे बाद में खुशबू की मां घर लेकर आई और अपने ससुर और दोनों बेटियों खुशबू और पूजा के साथ मिलकर खा लिया. मिठाई खाने के बाद उनकी भी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान खुशबू और उसके दादा की मौत हो गई, जबकि मां और बहन समय पर इलाज मिलने से बच गई.

 

मिठाई में मिलाई थी घोड़े को ठंड से बचाने वाली दवाई

जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया, "पुलिस ने मिठाई के सैंपल जांच के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग को सौंपे थे. जांच में पता चला कि मिठाई में आर्सेनिक तत्व की मात्रा न्यूनतम मानक के ज्यादा मिली है. वहीं मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह आर्सेनिक तत्व पाया गया था, जिससे पता चला कि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर हत्या करने की नीयत से मिठाई में आर्सेनिक मिलाकर मिठाई ठेले में रखी गई थी. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस और साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार इस दवा का उपयोग आमतौर पर घोड़ों को ठंड से बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है."

You Might Also Like

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी…..

News Desk February 2, 2026 February 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख
Next Article 1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन 1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?