By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक ली आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन व संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग को दिए समन्वित कार्य के निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक ली आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन व संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग को दिए समन्वित कार्य के निर्देश
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक ली आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन व संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग को दिए समन्वित कार्य के निर्देश

News Desk
Last updated: 2026/02/24 at 10:11 PM
News Desk
Share
3 Min Read
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक ली

आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन व संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर

स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग को दिए समन्वित कार्य के निर्देश
SHARE

 

बेमेतरा 24 फरवरी 2026: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, मूल्यांकन एवं सुधार के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने मंगलवार को महिला बाल विकास एवं जिला स्वास्थ्य समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की। यह बैठक स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में आधार बेस्ड अटेंडेंस, गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन, समय पर पूर्ण जांच, संस्थागत प्रसव, मलेरिया, कुष्ठ, टीबी, टीकाकरण, एनसीडी (नॉन -कम्युनिकेबल डिजीसेस ), एचआईवी जांच सहित अन्य प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति का आंकड़ों के माध्यम से विश्लेषण किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

उन्होंने संस्थागत प्रसव की दर बढ़ाने तथा गर्भवती महिलाओं की प्रारंभिक एवं पूर्ण पंजीयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से चिन्हांकित हितग्राहियों का रिकॉर्ड मिलान करें, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं कुपोषित बच्चों की जानकारी का एकीकृत सत्यापन कर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या लक्ष्य पूर्ति में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों (बीएमओ) को विकासखंडवार सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने तथा दवाइयों की उपलब्धता एवं पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण पुनर्वास, सुपोषण अभियान, हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की ट्रैकिंग, टीकाकरण सत्रों की नियमितता तथा आंगनबाड़ी-स्वास्थ्य अमले के संयुक्त फील्ड विजिट जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग का समन्वित प्रयास ही मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में सहायक होगा।


कलेक्टर ने अंत में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करते हुए जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर, सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू, सभी जिला नोडल अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे, जिला अस्पताल प्रबंधन डॉ. स्वाति यदु, सभी बीएमओ, बीपीएम , जिला मीडिया अधिकारी स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित स्टाफ उपस्थित थे।

You Might Also Like

समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……

​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..

रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

पीएम जनमन सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर सहायक अभियंता और उप अभियंता निलंबित…..

News Desk February 24, 2026 February 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
Next Article विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश : व्यापार एवं उद्योग के लिए छत्तीसगढ़ में बना है अनुकूल माहौल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….. विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश : व्यापार एवं उद्योग के लिए छत्तीसगढ़ में बना है अनुकूल माहौल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..
समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..
​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?