By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शासन की योजनाओं से बदली जिंदगी: चमन लाल पवार का परिवार अब जी रहा है आत्मनिर्भर जीवन….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > शासन की योजनाओं से बदली जिंदगी: चमन लाल पवार का परिवार अब जी रहा है आत्मनिर्भर जीवन….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

शासन की योजनाओं से बदली जिंदगी: चमन लाल पवार का परिवार अब जी रहा है आत्मनिर्भर जीवन….

News Desk
Last updated: 2026/02/25 at 8:11 PM
News Desk
Share
3 Min Read
शासन की योजनाओं से बदली जिंदगी: चमन लाल पवार का परिवार अब जी रहा है आत्मनिर्भर जीवन….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अंतर्गत जिला कोंडागांव के ग्राम पंचायत बड़े कनेरा निवासी श्री चमन लाल पवार का परिवार आज शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। कभी कच्चे मकान में रहने वाला उनका परिवार अब पक्के, सुरक्षित एवं सौर ऊर्जा से रोशन घर में निवास कर रहा है।

यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। जिला प्रशासन के सतत मॉनिटरिंग एवं जागरूकता के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुँचाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) से मिला पक्का आशियाना

आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण श्री पवार वर्षों तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। बरसात में छत से पानी टपकना और दीवारों का कमजोर होना आम समस्या थी। प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के अंतर्गत आवास की स्वीकृति प्राप्त होने के साथ उन्हें आवास निर्माण में मनरेगा के अंतर्गत 95 मानव दिवस का भी लाभ प्राप्त हुआ, जिससे निर्माण कार्य में आर्थिक संबल मिला और मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित हुआ। आज उनका घर सुरक्षित, स्वच्छ और सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त है।

श्री चमन लाल पवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी उस समय प्राप्त हुई जब ग्राम पंचायत में आए बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने सोलर रूफटॉप योजना, शासकीय अनुदान एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद श्री पवार ने योजना के तहत आवेदन किया और अपने नव-निर्मित आवास की छत पर 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया। इस हेतु उन्हें 1 लाख 8 हजार रुपये का शासकीय अनुदान प्राप्त हुआ। सोलर प्लांट स्थापित होने से अब उनके घर में नियमित एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। घर में रूफटॉप सोलर लगने के बाद बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे मासिक बचत बढ़ी है। इस बचत का अब वे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य पारिवारिक आवश्यकताओं में उपयोग कर रहे हैं।

चमन लाल के परिवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ, जिससे अब उनका परिवार धुएँ से मुक्त रसोई में खाना बना रहा है। वहीं, नल-जल योजना के तहत घर में नल कनेक्शन मिलने से स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित हुई है। इससे परिवार की दिनचर्या सरल हुई है और स्वास्थ्य सुरक्षा भी मजबूत हुई है  l

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मनरेगा, उज्ज्वला योजना, नल-जल योजना एवं पीएम सूर्य घर योजना का समन्वित लाभ श्री चमन लाल पवार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आया है। उनका घर अब पक्का, स्वच्छ, सुरक्षित और सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा है।

You Might Also Like

स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर, छात्र का चयन आईटी कंपनी में…

राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त: लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश….

राज्यपाल रमेन डेका ’प्लेसमेंटनामा’ के समापन समारोह में हुए शामिल, समारोह में युवाओं को दी सफलता की सीख…..

सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री केदार कश्यप….

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 29 अप्रैल को होगी छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक….

News Desk February 25, 2026 February 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शासन की योजना से दूर हुई बेटी के भविष्य की चिंता, चिरायु दल ने लौटाई मासूम रंजना की मुस्कान… शासन की योजना से दूर हुई बेटी के भविष्य की चिंता, चिरायु दल ने लौटाई मासूम रंजना की मुस्कान…
Next Article एक एकड़ में सवा लाख रुपए का मुनाफा देने वाला पाम ऑयल की खेती, किसान मुकेश कमा रहे हैं एक पेड़ से 3 हजार रुपए वार्षिक आय…. एक एकड़ में सवा लाख रुपए का मुनाफा देने वाला पाम ऑयल की खेती, किसान मुकेश कमा रहे हैं एक पेड़ से 3 हजार रुपए वार्षिक आय….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर, छात्र का चयन आईटी कंपनी में…
स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर, छात्र का चयन आईटी कंपनी में…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त: लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश….
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त: लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका ’प्लेसमेंटनामा’ के समापन समारोह में हुए शामिल, समारोह में युवाओं को दी सफलता की सीख…..
राज्यपाल रमेन डेका ’प्लेसमेंटनामा’ के समापन समारोह में हुए शामिल, समारोह में युवाओं को दी सफलता की सीख…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री केदार कश्यप….
सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?