By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम….

News Desk
Last updated: 2026/02/26 at 9:35 PM
News Desk
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम….
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट राज्य के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विधानसभा में संकल्प-आधारित यह बजट प्रस्तुत करते हुए सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। नीति, न्याय, निवेश, निर्माण और नवाचार के पंचतत्त्वों पर आधारित यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट ‘छत्तीसगढ़ अंजोर-2047’ के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में ठोस एवं परिणाममुखी कदम माना जा रहा है। इस बजट में जशपुर जिले को भी विशेष प्राथमिकता प्रदान की गई है, जिससे जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलने की अपेक्षा है।

 छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

जिले में आधारभूत संरचना, कृषि, सिंचाई, खेल, शिक्षा एवं धार्मिक पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए प्रावधान किए गए हैं। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास को भी बल मिलेगा। सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों को गति देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे दूरस्थ अंचलों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आवागमन सुगम बनेगा।

कुनकुरी निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री बिनीत जिंदल ने राज्य सरकार के बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच के अनुरूप जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए नए स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव युवाओं के लिए प्रेरणादायक कदम है। इसके साथ ही पंपशाला एनिकट में किसानों के हित में लिफ्ट इरिगेशन योजना से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे कृषकों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न सड़कों एवं पुलों के निर्माण से दूरी कम होगी, संपर्क बढ़ेगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। धार्मिक पर्यटन, शिक्षा तथा माटी शिल्प कला के संवर्धन हेतु विशेष प्रावधान जिले की सांस्कृतिक एवं आर्थिक उन्नति में सहायक सिद्ध होंगे।

 छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

इसी क्रम में युवा श्री राजकुमार ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिला ही नहीं, बल्कि पूरा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

ग्राम बोगी निवासी व्यवसायी श्री घनश्याम यादव ने भी बजट का स्वागत करते हुए कहा कि वे पिछले 10-15 वर्षों से स्थानीय स्तर पर व्यापार कर रहे हैं। इस बजट में आजीविका और निवेश को विशेष प्राथमिकता दिए जाने से छोटे व्यवसायियों को संबल मिलेगा। स्थानीय उद्योग-व्यवसाय को बढ़ावा मिलने से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026-27 का यह बजट विकास, विश्वास और अवसरों का संतुलित दस्तावेज है, जो ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक व्यापक परिवर्तन की आधारशिला रखता है। जशपुर जिले के लिए किए गए प्रावधान आने वाले समय में शिक्षा, खेल, कृषि, पर्यटन एवं लघु उद्योग के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा जनभावनाओं के अनुरूप तैयार यह बजट छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

You Might Also Like

एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

News Desk February 26, 2026 February 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उज्ज्वला योजना 3.0 से कबीरधाम में 1339 परिवारों को मिली धुआँ-मुक्त रसोई… उज्ज्वला योजना 3.0 से कबीरधाम में 1339 परिवारों को मिली धुआँ-मुक्त रसोई…
Next Article प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक: कुल 10 प्रकरणों पर की गई समीक्षा एवं सुनवाई, 04 प्रकरणों में आदेश जारी करने के दिए गए निर्देश…. प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक: कुल 10 प्रकरणों पर की गई समीक्षा एवं सुनवाई, 04 प्रकरणों में आदेश जारी करने के दिए गए निर्देश….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?