By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छठे चरण की वोटिंग के बाद कहां खड़ी है भाजपा, पंजाब में क्या है हाल; जानें भगवा कैंप का मिजाज…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > छठे चरण की वोटिंग के बाद कहां खड़ी है भाजपा, पंजाब में क्या है हाल; जानें भगवा कैंप का मिजाज…
देश

छठे चरण की वोटिंग के बाद कहां खड़ी है भाजपा, पंजाब में क्या है हाल; जानें भगवा कैंप का मिजाज…

Last updated: 2024/05/26 at 10:58 AM
Share
3 Min Read
छठे चरण की वोटिंग के बाद कहां खड़ी है भाजपा, पंजाब में क्या है हाल; जानें भगवा कैंप का मिजाज…
SHARE

भीषण गर्मी और पिछले चुनाव की तुलना में कम मतदान के बावजूद भाजपा न केवल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है बल्कि पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने की भी उम्मीद लगाए है।

छठे चरण का मतदान पूर्ण होने के बाद पार्टी अब सातवें और आखिरी चरण की तैयारी में जुट गई है।

इस चरण में भाजपा की कोशिश अपने सबसे कमजोर राज्य पंजाब में ज्यादा लाभ हासिल करने की है। यहां पर विपक्ष बिखरा हुआ है, दूसरी तरफ भाजपा ने आधे से ज्यादा सीटों पर दूसरे दलों से आए नेताओं पर दांव लगाया है।

छठे चरण के साथ लोकसभा की 486 सीटों के लिए मतदान का काम पूरा हो गया है। इसमें एक सीट सूरत भी शामिल है, जहां से भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया है।

बाकी बची 57 सीटों के लिए एक जून को वोट डाले जांगे। इसमें उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में भाजपा को इस चरण में भी काफी उम्मीदें हैं। 

सूत्रों के अनुसार, भाजपा सबसे ज्यादा कोशिश पंजाब को लेकर कर रही है जहां विपक्ष में घमासान है। यह भाजपा का सबसे कमजोर राज्य है। इसलिए पार्टी को उम्मीदवार बनाने के लिए भी दूसरे दलों से और कुछ विशिष्ट लोगों पर दांव लगाना पड़ा है।

पंजाब में लंबे समय के बाद अकेले चुनाव लड़ रही भाजपा
भाजपा के एक प्रमुख नेता ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ा है, लेकिन पंजाब में एक-दूसरे के विरुद्ध चुनाव लड़ेंगे।

साथ ही बसपा-अकाली दल भी चुनाव मैदान में होगा। ऐसे में चतुष्कोणीय संघर्ष में उसके लिए काफी उम्मीदें हैं। अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा यहां पर लंबे समय बाद अकेले लड़ रही है।

पूरे पंजाब में उसके पास जमीनी संगठन भी उतना प्रभावी नहीं है, जो चुनाव जीतने के लिए होना चाहिए। ऐसे में भाजपा की उम्मीदें दूसरे दलों के आपसी संघर्ष पर और प्रधानमंत्री मोदी पर टिकी हैं।

भाजपा के लिए नतीजे पहले से बेहतर रहेंगे
भाजपा के एक प्रमुख नेता ने कहा कि इस बार पिछली बार की तुलना में कम मतदान जरूर हुआ, लेकिन भाजपा के लिए नतीजे पहले से भी बेहतर रहेंगे। इसकी वजह बिखरा और मुद्दाविहीन विपक्ष है, जिसका एकमात्र एजेंडा मोदी को हटाना रहा।

पार्टी ने अभी तक के चुनाव के जो आंकड़े जुटाएं हैं, उनको लेकर वह काफी आश्वस्त है। भाजपा का दावा है कि छह चरणों में ही वह अपने लक्ष्य के करीब पहुंच चुकी है और जो कमी रह गई है, उसे आखिरी चरण में पूरा कर लिया जाएगा।

The post छठे चरण की वोटिंग के बाद कहां खड़ी है भाजपा, पंजाब में क्या है हाल; जानें भगवा कैंप का मिजाज… appeared first on .

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

May 26, 2024 May 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इस डिफेंस कंपनी को मिल सकती है ₹7000 करोड़ की डील, रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा स्टॉक; जानिए डिटेल्स… इस डिफेंस कंपनी को मिल सकती है ₹7000 करोड़ की डील, रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा स्टॉक; जानिए डिटेल्स…
Next Article नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में ‘सबसे बड़े बहुमत’ से चुनाव जीतेंगे, भारतीय दूतावास में अमेरिकी विशेषज्ञ की भविष्यवाणी… नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में ‘सबसे बड़े बहुमत’ से चुनाव जीतेंगे, भारतीय दूतावास में अमेरिकी विशेषज्ञ की भविष्यवाणी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

धमतरी की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासन- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?