By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….

News Desk
Last updated: 2026/03/20 at 10:38 PM
News Desk
Share
3 Min Read
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….
SHARE

रायपुर: सरायपाली विकासखण्ड में स्थित ग्राम तोषगांव का प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास दूरदराज के अंचलों से आने वाली बालिकाओं के लिए किसी आशा की किरण से कम नहीं है, यहां उन्हें सुरक्षित आवास व सकारात्मक वातावरण के साथ उनके सपनों को नई दिशा प्रदान की जा रही है। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद यहां की छात्राएं निरंतर शिक्षा की ओर अग्रसर हैं और अपने भविष्य को संवारने में जुटी हुई हैं।

इस छात्रावास में कमजोर परिवार एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्राओं के लिए विद्या, विनय और अनुशासन को आधार बनाकर एक सशक्त शैक्षिक माहौल तैयार किया गया है। स्वच्छ और हवादार कमरों में रहने की सुविधा, पौष्टिक भोजन और शांत पुस्तकालय का वातावरण छात्राओं को पढ़ाई के प्रति पूरी तरह केंद्रित रखता है, वहीं खेलकूद की गतिविधियाँ उनके शारीरिक विकास को भी सुनिश्चित करती हैं। दिन की शुरुआत सुबह योग, व्यायाम और सामूहिक प्रार्थना से होती है, जिससे छात्राओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके बाद निर्धारित अध्ययन समय के माध्यम से उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई की आदत डाली जाती है। यह दिनचर्या उनके शैक्षणिक स्तर को मजबूत करने के साथ समय प्रबंधन और आत्म अनुशासन भी सिखाती है।

छात्रावास में बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए समाचार पत्र वाचन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया गया है। छात्राएँ प्रतिदिन हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्रों का अध्ययन करती हैं, जिससे उनका सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स मजबूत होता है। इसी क्रम में कैरियर काउंसलिंग सत्र भी इस छात्रावास की एक विशेष पहल है, जहाँ विशेषज्ञों और पूर्व छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी जाती है। छात्रावास अधीक्षक और छात्राओं के बीच आत्मीय संबंध है। अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाते हुए अभिभावक की तरह छात्राओं की समस्याओं को समझते और उनका समाधान करते हैं।

शिक्षा के साथ-साथ छात्रावास में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का भी नियमित आयोजन किया जाता है, जिससे छात्राओं की प्रतिभा निखरती है और उनमें आत्मविश्वास तथा नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। आज प्री मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास आवासीय सुविधा के साथ सशक्त मंच बन चुका है जो ग्रामीण बालिकाओं के सपनों को उड़ान दे रहा है।

You Might Also Like

‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन, स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा…

चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम…..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति…..

वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगजनों को मिला सम्मान और रोजगार, 125 दिनों का रोजगार, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और मेट की जिम्मेदारी से बढ़ा आत्मविश्वास…..

News Desk March 20, 2026 March 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मछली पालन से बदली लक्ष्मी की जिंदगी, सढ़ौली की लक्ष्मी ठाकुर बनी आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल…. मछली पालन से बदली लक्ष्मी की जिंदगी, सढ़ौली की लक्ष्मी ठाकुर बनी आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल….
Next Article 21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन….. 21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन, स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा…
‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन, स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम…..
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति…..
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?