By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चीन की एक अदालत ने पूर्व बैंकर को सुनाई मौत की सजा, अरबों की रिश्वत में हुई थी गिरफ्तारी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > चीन की एक अदालत ने पूर्व बैंकर को सुनाई मौत की सजा, अरबों की रिश्वत में हुई थी गिरफ्तारी…
विदेश

चीन की एक अदालत ने पूर्व बैंकर को सुनाई मौत की सजा, अरबों की रिश्वत में हुई थी गिरफ्तारी…

Last updated: 2024/05/29 at 12:47 PM
Share
3 Min Read
चीन की एक अदालत ने पूर्व बैंकर को सुनाई मौत की सजा, अरबों की रिश्वत में हुई थी गिरफ्तारी…
SHARE

चीन में भ्रष्टाचार का संगीन मामला सामने आया है। यहां अरबों की रिश्वत के आरोप में पूर्व बैंकर को मौत की सजा सुनाई गई है।

चीन में इस तरह के अपराधों में मौत की सजा का यह मामला इसलिए भी चर्चा बटोर रहा है, क्योंकि इसी अदालत ने तीन साल पहले भी एक चीनी अधिकारी को भ्रष्टाचार पर मौत की सजा सुनाई थी।

जब से राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2012 में सत्ता संभाली है, तब से चीनी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर कड़े रुख अपनाती रही है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में पिछले कुछ सालों से कई चीनी अधिकारियों को सख्त सजा सुनाई है, जिसमें उम्रकैद उच्चतम सजा है। लेकिन, तीन साल में दो मामले विरले हैं, जिसमें अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में मौत की सजा सुनाई।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बुधवार को जानकारी दी कि एक अदालत ने 15.1 करोड़ डॉलर की घूस लेने के जुर्म में एक पूर्व बैंकर को मौत की सजा सुनायी है।

चाइना हुआरोंग इंटरनेशनल होल्डिंग्स (सीएचआईएच) के पूर्व महाप्रबंधक बाई तिआनहुई को तिआनजिन की एक अदालत ने मौत की सजा सुनायी।

अदालत ने माना- अपराध अक्षम्य थे
तिआनजिन की एक अदालत द्वारा सुनाए फैसले के अनुसार, उसके आजीवन राजनीतिक अधिकार भी छीन लिए गए और उसकी सारी संपत्ति जब्त कर ली गयी है।

उसकी अवैध आय को बरामद किया जाएगा और उसे सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा। अदालत ने कहा कि बाई ने भारी रकम के बदले में अधिग्रहण और परियोजनाओं के वित्त पोषण में दूसरों की मदद करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया।

अदालत ने कहा कि बाई के कृत्य रिश्वत का अपराध हैं। रिश्वत के तौर पर ली गयी रकम बड़ी है, अपराध की परिस्थितियां गंभीर है और इसका सामाजिक असर बहुत खराब है जिससे देश और लोगों के हितों को काफी नुकसान पहुंचा है।

बाई भ्रष्टाचार के लिए मौत की सजा पाने वाला चीन का दूसरा अधिकारी है। जनवरी 2021 में भी इसी अदालत ने सीएचएएम के पूर्व चेयरमैन लाई शियोमिन को मौत की सजा सुनायी थी।

The post चीन की एक अदालत ने पूर्व बैंकर को सुनाई मौत की सजा, अरबों की रिश्वत में हुई थी गिरफ्तारी… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

May 29, 2024 May 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तान में सब चाहते हैं मोदी की शिकस्त हो, राहुल गांधी को शुभकामनाएं: पूर्व पाक मंत्री… पाकिस्तान में सब चाहते हैं मोदी की शिकस्त हो, राहुल गांधी को शुभकामनाएं: पूर्व पाक मंत्री…
Next Article 13 फाइटर जेट, 9 युद्धपोत; ताइवान की सीमा के पास चीन ने फिर की हरकत, खदेड़े गए… 13 फाइटर जेट, 9 युद्धपोत; ताइवान की सीमा के पास चीन ने फिर की हरकत, खदेड़े गए…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

घायल जवानों से मिले वन मंत्री केदार कश्यप, बेहतर उपचार के दिए निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तर्रीघाट हाई स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से किया संवाद; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’, सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?