By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन….

News Desk
Last updated: 2026/04/09 at 9:12 PM
News Desk
Share
3 Min Read
श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालक मण्डल की बैठक आज गुरूवार को नवा रायपुर स्थित मण्डल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, श्रम विभाग उप-सचिव श्री विपुल गुप्ता, प्रभारी श्रमायुक्त श्री एस.एल. जांगड़े, नगरीय प्रशासन विभाग उप-सचिव श्री भागवत जायसवाल, एवं कल्याण आयुक्त श्री सुनील मिश्रा, भारत सरकार के प्रतिनिधि सहित मण्डल के सचिव श्री गिरीश रामटेके तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालक मण्डल की बैठक आयोजित

बैठक में मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक जिन्होंने अभी तक अपना पंजीयन नवीनीकरण नहीं कराया है, उनका शत-प्रतिशत पंजीयन 30 अप्रैल 2026 तक सतत् रूप से नवीनीकरण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। श्रमिक बंधु से अनुरोध है कि, पंजीयन नवीनीकरण हेतु अपना आवेदन जिला श्रम कार्यालय, लोक सेवा केन्द्र, श्रमेव जयते मोबाईल एप्प एवं विभागीय पोर्टल shramevjayate.cg.gov.in पर सीधे ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रमिकों के हितों की रक्षा तथा उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं मण्डल अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य सुशासन, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए आगे नवीनतम कदम भी उठाए जा रहे हैं।

बैठक के दौरान मण्डल का वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वार्षिक बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं को और अधिक प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालक मण्डल की बैठक आयोजित

निर्माण श्रमिकों को रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाने तथा उनके कौशल के अनुरूप कार्य के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “ई-श्रम साथी” मोबाइल ऐप विकसित किए जाने का अनुमोदन भी बैठक में दिया गया। इस ऐप के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार संबंधी जानकारी, पंजीयन सेवाएं एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। साथ ही श्रमिकों को मण्डल द्वारा संचालित योजनाओं एवं पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने हेतु जिला स्तर पर सतत श्रमिक सम्मेलन आयोजित किए जाने का भी निर्णय लिया गया, जिससे अधिक से अधिक श्रमिक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

You Might Also Like

नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

News Desk April 9, 2026 April 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जनता से जुड़ी सभी सेवाएं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में होना चाहिए – मुख्य सचिव विकासशील… जनता से जुड़ी सभी सेवाएं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में होना चाहिए – मुख्य सचिव विकासशील…
Next Article श्रमिक महासम्मेलन में निर्धारित मानकों का पालन, अनुबंधित दरों पर विभाग ने कराया कार्य….. श्रमिक महासम्मेलन में निर्धारित मानकों का पालन, अनुबंधित दरों पर विभाग ने कराया कार्य…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?