By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

News Desk
Last updated: 2026/04/14 at 8:59 PM
News Desk
Share
4 Min Read
मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…
SHARE

रायपुर: बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत डिंडो में बुनियादी अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कुल 1154.45 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से तीन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

सड़क, सामाजिक भवन, खेल सुविधाओं से बदलेगा डिंडो का स्वरूप: मंत्री श्री  नेताम

जिसमें तालकेश्वरपुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मार्ग से कुल्लूडीह होते हुए गोंड पारा सलवाही तक 5.40 किलोमीटर, गुदाह मार्ग से ग्राम पंचायत भवन पीपर पान बस्ती तक 4.13 किलोमीटर तथा कमिश्नर नगर से मुख्य मार्ग सोमारू घर तक 1.53 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शामिल है। इन मार्गों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य मार्गों से सीधा एवं सुगम संपर्क स्थापित होेगा।

सड़क, सामाजिक भवन, खेल सुविधाओं से बदलेगा डिंडो का स्वरूप: मंत्री श्री  नेताम

साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के तत्वावधान में ग्राम पंचायत डिंडो में गोंड समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के निर्माण, धान उपार्जन केंद्र में चबूतरा निर्माण तथा युवाओं के शारीरिक संवर्धन एवं खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु खेल मैदान के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सेवा जोहार के साथ जनसमुदाय को संबोधित करते हुए गोंडवाना समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज की मांग को पूरा करते हुए सामाजिक भवन के निर्माण का शिलान्यास किया गया है, जिससे सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

सड़क, सामाजिक भवन, खेल सुविधाओं से बदलेगा डिंडो का स्वरूप: मंत्री श्री  नेताम

मंत्री श्री नेताम ने शिक्षा को विकास की सबसे बड़ी कुंजी बताते हुए समाज के लोगों से शिक्षित और सशक्त बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब समाज शिक्षित होगा, तभी वह अपने अधिकारों और कर्तव्यों को सही मायने में समझ पाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इसलिए सभी को संविधान की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे जागरूक होकर इन योजनाओं का  लाभ उठा सकें और अपना जीवन स्तर बेहतर बना सकें।

सड़क, सामाजिक भवन, खेल सुविधाओं से बदलेगा डिंडो का स्वरूप: मंत्री श्री  नेताम

उन्होंने कहा कि सड़कों के विस्तार सहित अन्य निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है, उन्होंने कहा की क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की सेवा करने की जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रकृति संरक्षण के महत्व को समझाते हुए उन्होंने महुआ संग्रहण के दौरान जंगलों में आग लगाने की प्रवृति पर  उन्होंने कहा कि इससे वनस्पतियों और छोटे जीव-जंतुओं का नाश होता है, जो पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है। प्रकृति के कण-कण में देवताओं का वास होता है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, समाज प्रमुख बड़ी संख्या में  नागरिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात, मंत्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास…

जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर…..

News Desk April 14, 2026 April 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर….. जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर…..
Next Article वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश…. वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..
बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….
वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर…..
जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?