By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

News Desk
Last updated: 2026/04/19 at 9:36 PM
News Desk
Share
7 Min Read
परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….
SHARE

रायपुर: प्रदेश के उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत आज कोरबा में परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे, दोनों समाज के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया तथा समाज के लोगों की मांग पर अनेकों सौगात प्रदान की, उन्होने भगवान परशुराम जी की जयंती की अपनी हार्दिक शुभकामनायें व बधाई समाज के लोगों को दी तथा उनके आशीर्वाद की कामना की। इस मौके पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर व  पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित जनप्रतिनिधिगण व समाज के लोग उपस्थित थे।

आज परशुराम जयंती के अवसर पर परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज कोरबा के द्वारा अपने-अपने  भवनों में परशमुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने समारोह में पहुंचकर भगवान श्री परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा इस मौके पर अनेक सौगातें भी प्रदान की। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के द्वारा परशुराम द्विज परिवार के भवन के प्रथम तल के शेष कार्य एवं द्वितीय तल के निर्माण कार्य हेतु 25 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी, उक्त निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसका लोकार्पण आज उनके करकमलों से किया गया।

 श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

इसी प्रकार सर्वब्राम्हण समाज के ब्रम्हवाटिका के समीप उद्योग मंत्री श्री देवांगन के प्रयास से जिला खनिज न्यास मद से 20 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, प्रसाधन निर्माण व अन्य विकास कार्य कराये गये हैं,  इसका लोकार्पण भी उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने भगवान परशुराम जी की जयंती की बधाई देते हुये कहा कि ब्राम्हण समाज हर वर्ग व समाज के कल्याण के लिये कार्य करता है, उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करता है तथा विश्व कल्याण की कामना रखता है। भगवान परशुराम का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, मैं यह कामना करता हूॅं।

सभी समाज की चिंता करते हैं उद्योग मंत्री 

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने परशुराम जयंती की अपनी हार्दिक शुभकामनायें उपस्थित लोगों को दी तथा कहा कि मुझे खुशी है कि समाज के जो भवनों को समाज की सेवा में आज समर्पित किया जा रहा है, उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सभी समाज व वर्ग के लोगों के हितों की चिंता करते हैं, सभी के लिये कार्य कर रहे हैं, आज कोरबा की जो व्यवस्थायें सुधर रही हैं, कोरबा विकास पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, सड़कों पर व्यवसाय करने वालों के लिये स्थाई व्यवस्था हो रही है, वह सब श्री देवांगन के आशीर्वाद व सहयोग से ही संभव हो पा रहा है।

उद्योग मंत्री व महापौर कोरबा के विकास के लिये समर्पित 

इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत की यह जोड़ी कोरबा के विकास के लिये, नागरिक सुविधाओं की बेहतरी के लिये, पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है, इसी का परिणाम है कि कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, सभापति श्री ठाकुर ने इस मौके पर भगवान परशुराम जी की जयंती की अपनी हार्दिक शुभकामनायें दी।

 श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

ब्राम्हण समाज के साथ सर्वसमाज के लोगों का सम्मान करते हैं श्री देवांगन 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता देवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन अपने सहज, सरल स्वभाव के लिये जाने जाते हैं, श्री देवांगन ब्राम्हण समाज ही नहीं बल्कि सभी समाज के लोगों का भरपूर सम्मान करते हैं, यही कारण है कि उन्हें सभी समाजों का पूरा आशीर्वाद भी मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नेता हरीश परसाई ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवंागन ने हर समाज को सदैव कुछ न कुछ दिया है, वे आगे भी देते रहेंगे, महापौर श्रीमती राजपूत भी लोगों की भलाई के लिये, सदैव तत्पर रहती हैं, दोनों के प्रयास से कोरबा का तेजी से विकास होगा, मैं यह आशा करता हूॅं। उन्हेाने कहा कि ब्राम्हण समाज सभी के लोगों की भलाई व सुख समृद्धि की सदैव कामना करता है। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश कुमार शुक्ला ने घंटाघर में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना एवं चौक का नाम भगवान परशुराम चौक किये जाने का आग्रह उद्योग मंत्री व महापौर से किया।

दी अनेक सौगातें 

इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने दोनों भवनों के लोकार्पण के साथ-साथ अनेक सौगातें भी समाज के लोगों को दी। उन्होने परशुराम द्विज परिवार के भवन एवं सर्वब्राम्हण समाज के भवन में आवश्यकतानुसार संख्या में ए.सी. लगाये जाने की घोषणा की, इसी प्रकार परशुराम द्विज परिवार की महिला विंग की पदाधिकारियों द्वारा अपने सामाजिक कार्यक्रम हेतु 50 हजार रूपये की मांग किये जाने पर 01 लाख रूपये दिये जाने की घोषणा उद्योग मंत्री ने की। सर्वब्राम्हण समाज के भवन मंें आवश्यकता को देखते हुये बिना मांगे ही उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने 05 नग नये ए.सी. लगवाये जाने की घोषणा की। इसी प्रकार महिला विंग के सामाजिक कार्यक्रमों के लिये भी आर्थिक सहयोग प्रदान करने की घोषणा भी की।

उक्त दोनों कार्यक्रमों के दौरान  चन्द्रलोक सिंह, सत्येन्द्र दुबे, राकेश वर्मा, मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, प्रफुल्ल तिवारी, राजेन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय, दुष्यंत तिवारी, हरीश परसाई, हेमंत शर्मा, डॉ.संजय तिवारी, अरूण शर्मा, अजय पाण्डेय, अधिवक्ता बृजेश शुक्ला, भूषण प्रसाद तिवारी, कमलेश मिश्रा, वाई.के.तिवारी, विकास जोशी, पुरूषोत्तम तिवारी, तपन तिवारी, जे.एन.दुबे, रश्मि शर्मा, शोभना परसाई, रेखा त्रिपाठी, गायत्री नायक, सुधा झा, राकेश मिश्रा, श्रीधर द्विवेदी, पुनीराम साहू, रामकुमार जोशी, ए.के.सतपठी, के.डी.दीवान, आशीष द्विवेदी, कृष्णा द्विवेदी, राजेश मिश्रा मिटठू, दिलीप पाण्डेय, कल्पना पाण्डेय, सावित्री शुक्ला, पुष्पा तिवारी, भारती पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय आदि के साथ समाज के लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..

नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..

जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान, मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’….

News Desk April 19, 2026 April 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात….. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात…..
Next Article प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?