By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धमतरी में विकास और सुशासन का नया अध्याय : जनता से किया वादा निभाया, मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > धमतरी में विकास और सुशासन का नया अध्याय : जनता से किया वादा निभाया, मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

धमतरी में विकास और सुशासन का नया अध्याय : जनता से किया वादा निभाया, मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी….

News Desk
Last updated: 2026/04/30 at 8:08 PM
News Desk
Share
4 Min Read
धमतरी में विकास और सुशासन का नया अध्याय : जनता से किया वादा निभाया, मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधान शिविर ) के दौरान नागरिकों की मांगों को संवेदनशीलता से स्वीकार करते हुए 213 करोड़ रुपये की लागत के बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों की घोषणा की थी। यह घोषणा केवल एक आश्वासन नहीं रही, बल्कि अब धरातल पर उतरते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित इन कार्यों में शहर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और नागरिक सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अंतर्गत धमतरी में 18 करोड़ रुपये की लागत से हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण प्रस्तावित है, जो यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाएगा। साथ ही, 10 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक, सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा, जो सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

सड़क अवसंरचना के विकास के तहत सिहावा चौक से कोलियारी तक 5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 69 करोड़ रुपये, रत्नाबांधा से मुजगहन तक फोरलेन सड़क के लिए 56 करोड़ रुपये तथा धमतरी से नगरी मुख्य मार्ग के नवीनीकरण और मजबूतीकरण हेतु 60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक राशि और प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है, जिससे निर्माण कार्यों का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।

प्रशासनिक स्तर पर भी इन कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया है और स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण कार्य वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसी क्रम में प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक “सुशासन दिवस” का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत धमतरी जिले में भी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की धमतरी, कुरूद, नगरी और मगरलोड विकासखंडों की 24 ग्राम पंचायतों को क्लस्टर के रूप में चिन्हित कर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

इन शिविरों की शुरुआत 4 मई को जनपद पंचायत धमतरी के ग्राम भोयना और जनपद पंचायत नगरी के ग्राम कुकरेल से होगी। प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इन शिविरों में भोयना क्लस्टर के 21 ग्राम तथा कुकरेल क्लस्टर के 17 ग्राम शामिल होंगे, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

शहरी क्षेत्र में भी नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के 15 वार्डों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रथम शिविर 4 मई को देवांगन समाज भवन, नागदेव मंदिर के पास आयोजित होगा, जिसमें हटकेशर, शीतलापारा, लालबगीचा और सुभाषनगर वार्ड के नागरिक शामिल होंगे। वहीं, नगर पंचायत मगरलोड-भैसमुड़ी में 6 मई को रामलीला मैदान में सुशासन शिविर आयोजित किया जाएगा।

समग्र रूप से देखा जाए तो धमतरी में विकास कार्यों की यह श्रृंखला और सुशासन शिविरों का आयोजन शासन की जनोन्मुखी सोच और संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है। यह पहल न केवल बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि आमजन के जीवन स्तर को भी नई दिशा प्रदान करेगी।

You Might Also Like

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..

नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..

जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान, मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’….

News Desk April 30, 2026 April 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, परीक्षा परिणाम 85.22 प्रतिशत रहा: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव….. छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, परीक्षा परिणाम 85.22 प्रतिशत रहा: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…..
Next Article भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा, जल प्रबंधन का ऐसा मॉडल जो पूरे देश के लिए बना मिसाल….. भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा, जल प्रबंधन का ऐसा मॉडल जो पूरे देश के लिए बना मिसाल…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?