By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ: प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को मिली आवास की चाबी….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ: प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को मिली आवास की चाबी….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ: प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को मिली आवास की चाबी….

News Desk
Last updated: 2026/05/01 at 8:01 PM
News Desk
Share
3 Min Read
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ: प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को मिली आवास की चाबी….
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार  कोंडागांव जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से “सुशासन तिहार 2026” का शुभारंभ आज ग्राम किवईबालेंगा में आयोजित शिविर के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन जिले के कुल 28 ग्रामों में बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित कर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। ग्राम किवईबालेंगा में आयोजित मुख्य शिविर में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर, श्री दीपेश अरोरा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ वितरित किए गए।

विभिन्न शासकीय योजनाओं से 62 हितग्राही हुए लाभान्वित

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 25 हितग्राहियों को उनके पूर्ण हो चुके आवासों की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है और उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सका है। हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस योजना से उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा 07 डिजिटल किसान किताब, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 03 आयुष्मान कार्ड और 04 जन्म प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 05 श्रम कार्ड, शिक्षा विभाग द्वारा 17 जन्म प्रमाण पत्र और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार सहित 02 पोषण किट वितरित की गई। इस अवसर पर ग्राम संरपच श्रीमती दयाबती मरावी, स्थानीय प्रतिनिधिगण और एसडीएम श्री अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ

उल्लेखनीय है कि “सुशासन तिहार 2026” का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासकीय योजनाओं की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में तेजी लाना है। इसके साथ ही यह पहल प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु जिलेभर में सुशासन तिहार के अंतर्गत निरंतर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

You Might Also Like

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..

जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया…..

News Desk May 1, 2026 May 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार….. ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार…..
Next Article ​सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर, 10 जून तक चलेंगे शिविर, ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कुल 49 स्थानों पर पहुंचेंगी ‘समाधान की चौपाल….. ​सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर, 10 जून तक चलेंगे शिविर, ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कुल 49 स्थानों पर पहुंचेंगी ‘समाधान की चौपाल…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?