By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जन-जन की आस्था का सेतु बनी ‘रामलला दर्शन योजना’, श्रद्धा से सम्मान और आस्था से आत्मविश्वास तक की ऐतिहासिक यात्रा- पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > जन-जन की आस्था का सेतु बनी ‘रामलला दर्शन योजना’, श्रद्धा से सम्मान और आस्था से आत्मविश्वास तक की ऐतिहासिक यात्रा- पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

जन-जन की आस्था का सेतु बनी ‘रामलला दर्शन योजना’, श्रद्धा से सम्मान और आस्था से आत्मविश्वास तक की ऐतिहासिक यात्रा- पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल….

News Desk
Last updated: 2026/05/07 at 7:46 PM
News Desk
Share
4 Min Read
जन-जन की आस्था का सेतु बनी ‘रामलला दर्शन योजना’, श्रद्धा से सम्मान और आस्था से आत्मविश्वास तक की ऐतिहासिक यात्रा- पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल….
SHARE

रायपुर: भारतीय संस्कृति में तीर्थाटन केवल भौगोलिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन करना प्रत्येक भारतीय के जीवन का सर्वाेच्च संकल्प होता है। दशकों तक आर्थिक और व्यवस्थागत बाधाओं के कारण कई श्रद्धालु इस सौभाग्य से वंचित रहे, लेकिन आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ इन सपनों को हकीकत में बदल रही है।

आंकड़ों में श्रद्धा की गूँज

यह योजना केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि बुजुर्गों और जरूरतमंदों के प्रति शासन की संवेदनशीलता का प्रतिबिंब है। अब तक 56 विशेष ट्रेनों के माध्यम से 47 हजार 600 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम की पुण्य यात्रा कर चुके हैं। जब कोई बुजुर्ग श्रद्धालु वर्षों के इंतजार के बाद अपने आराध्य के सम्मुख भावविभोर होता है, तब इस योजना का वास्तविक उद्देश्य सफल होता है।

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा इस यात्रा को अत्यंत गरिमापूर्ण बनाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित परिवहन और गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ आवास और निरंतर स्वास्थ्य देखभाल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक यात्री सम्मान और आत्मीयता के साथ इस आध्यात्मिक अनुभव को अपने हृदय में संजोकर लौटे।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सामाजिक समावेश

यह गरीब, जरूरतमंद, बुजुर्ग और सामान्य नागरिकों के सपनों को साकार करने का एक संवेदनशील प्रयास है। यह योजना समाज के हर वर्ग, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को समान रूप से जोड़ रही है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों (मर्यादा, करुणा और न्याय) को जीवन का हिस्सा बनाना ही हमारा विनम्र प्रयास है। यह पहल न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक गौरव और आत्मविश्वास का भी संचार कर रही है।

सरल और पारदर्शी चयन प्रक्रिया

शासन की सफलता ‘अंतिम व्यक्ति’ तक लाभ पहुँचाने में है। रामलला दर्शन योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। इच्छुक नागरिक जिला कलेक्टर कार्यालय, जनपद पंचायत, या नगर निगम से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से पात्र हितग्राहियों का चयन किया जाता है। यात्रा से पूर्व अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाता है।

भविष्य का विजन

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास” और “जनहित सर्वाेपरि” के मंत्र पर कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में इस योजना का दायरा और अधिक व्यापक हो। छत्तीसगढ़ सरकार जनआस्था, सांस्कृतिक गौरव और लोककल्याण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह केवल अयोध्या तक की यात्रा नहीं है, बल्कि यह श्रद्धा से सम्मान, आस्था से आत्मविश्वास और जनकल्याण से सांस्कृतिक उत्थान की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ का एक दृढ़ कदम है। मुझे विश्वास है कि यह योजना आने वाले वर्षों में जनसेवा और सांस्कृतिक समन्वय के एक वैश्विक मॉडल के रूप में स्थापित होगी।

You Might Also Like

सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

राज्योत्सव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा…..

News Desk May 7, 2026 May 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शिविर में ही समस्या का निराकरण हो जाना एक बड़ी उपलब्धि – मंत्री लखनलाल देवांगन…. शिविर में ही समस्या का निराकरण हो जाना एक बड़ी उपलब्धि – मंत्री लखनलाल देवांगन….
Next Article स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं….. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?