By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

News Desk
Last updated: 2026/05/08 at 8:26 PM
News Desk
Share
4 Min Read
8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
SHARE

जिला प्रबंध समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग, जिले के समाजसेवी , गणमान्य नागरिक , स्वास्थ्य विभाग एवं वृद्धाश्रम के अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल।

कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला दुर्ग श्री अभिजीत सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला दुर्ग डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन तथा जिला प्रबंध समिति इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला दुर्ग के चेयरमेन डॉ. शरद पाटणकर के नेतृत्व में वृद्धाश्रम उपसमिति के तत्वाधान में 08 मई 2026 को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा दुर्ग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पुलगांव जिला दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का भारत में उदय वर्ष 1918 से 1920 (SPENISH FLU) महामारी की अवधि में हुआ तथा संवैधानिक मान्यता 1920 में प्राप्त हुई। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की 100 वर्षों से अधिक की यात्रा के दौरान 08 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस के जन्मदाता सर जीन हेनरी डुनेंट को याद किया जाता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी, रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग एवं वृद्धाश्रम के अधिकारी/कर्मचारी एवं वृद्धजनो को चेयरमेन डॉ. शरद पाटणकर द्वारा संबोधित करते हुए विश्व रेडक्रॉस दिवस के बारे में बताया गया साथ ही वृद्धाश्रम पुलगांव के गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा दुर्ग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पुलगांव जिला दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत लगभग 22 वृद्धजनों का स्वास्थ्य जांच किया गया, साथ ही साथ इस अवसर पर सभी वृद्धजनों को जिले के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, जिला प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग एवं वृद्धाश्रम के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भोजन वितरण किया गया।

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला दुर्ग डॉ. मनोज दानी, प्रदेश भाजपा मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा, जिले के समाजसेवीगण डॉ. एस.एम. कोठारी, श्री विजय अग्रवाल, श्री कैलाश रूंगटा, श्री सुधीर अग्रवाल, श्री ललित सक्सेरिया, श्री अशोक राठी, श्री आशीष सक्सेरिया, श्री राजेन्द्र पाध्ये, जिला प्रबंध समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग के चेयरमेन डॉ. शरद पाटणकर, कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद वाघ, वृद्धाश्रम उपसमिति के प्रभारी श्री दीपक बंसल सदस्यगण श्री विजय ताम्रकार, श्री नरेश कुमार दहिया, डॉ. मानसी गुलाटी, जिला नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट कॉ. श्रवण दनौरिया, WHO सलाहकार श्री अतुल शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग दुर्ग के श्री धीरज राव इंगले, श्री अशोक मानिकपुरी, श्री राहुल ताम्रकार, श्री विकास चौधरी, जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी के श्री कीर्तन पटेल वृद्धाश्रम के श्री दीपक चापरिया एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा सभी उपस्थित लोगों को रेडक्रॉस का स्टीकर/बैच लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन वृद्धाश्रम उपसमिति के प्रभारी श्री दीपक बंसल एवं आभार प्रर्दशन जिला प्रबंध समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद वाघ द्वारा किया गया।

You Might Also Like

जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..

सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर बच्चों ने वन मंत्री केदार कश्यप का किया सम्मान….

News Desk May 8, 2026 May 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश….. राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट….. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..
जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..
राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?