By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब में मतदान से पहले कांग्रेस की कार्रवाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > पंजाब में मतदान से पहले कांग्रेस की कार्रवाई
राज्य

पंजाब में मतदान से पहले कांग्रेस की कार्रवाई

Last updated: 2024/05/31 at 7:39 PM
Share
4 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव के मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस ने बगावत करने वाले नेताओं को चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने मुक्तसर से पूर्व विधायक स्व. सुख दर्शन सिंह मराड़ के बेटे राज बलविंदर सिंह मराड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कांग्रेस पार्टी से बाहर कर दिया है।

घुबाया ने वड़िंग को लिखा था पत्र

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया ने पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को राज बलविंदर सिंह के खिलाफ पत्र लिखा था जिसके बाद यह उसको पार्टी से निकाल दिया गया। जानकारी के अनुसार राज बलविंदर सिंह आम आदमी पार्टी के फिरोजपुर से प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ की अंदरखाते सपोर्ट कर रहा था।

कांग्रेस के मौजूदा 10 पार्षद भी चल रहे बागी

उल्लेखनीय है कि मुक्तसर से कांग्रेस के मौजूदा 10 पार्षद भी बागी चल रहे हैं। इनमें से दो पार्टी छोड़ कर भाजपा में चले गए हैं और आठ अभी भी नाराज चल रहे हैं। उक्त नाराज पार्षद शेर सिंह घुबाया की कैंपेन में शामिल नहीं हुए और पूरे प्रचार क्रम के दौरान यह घर पर बैठे रहे।

प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बागी चल रहे नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला प्रधान शुभदीप सिंह बिट्टू को आदेश दे रखे थे। जिसके चलते बिट्टू ने राज बलविंदर सिंह की रिपोर्ट प्रदेश प्रधान को भेजी जिसके बाद उसे पार्टी से बाहर किया गया। अब बाकी बागी नेताओं पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।

दिग्गज नेता सुख दर्शन सिंह के बेटे हैं राज बलविंदर

पार्टी से बाहर किए गए राज बलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व विधायक सुख दर्शन सिंह के बेटे हैं। सुखदर्शन सिंह मराड़ (79) की 2021 में कोरोना से मौत हो गई थी। मराड़ लोगों की समस्याओं को हल करवाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। इसके लिए उन्होंने शहर में दफ्तर भी खोला था। 2002 में उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता था, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ को हराया था।

चुनाव जीतने के बाद हुए थे कांग्रेस में शामिल

चुनाव जीतने के बाद वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुआई में कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस चुनाव में उन्होंने पूर्व विधायक हरनिरपाल सिंह कुक्कू को भी मात दी थी। 2007 के चुनावों में वह पहली बार अकाली दल में शामिल हुए और अकाली दल के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ के पुत्र कंवरजीत सिंह सन्नी बराड़ से चुनाव हार गए।

इसके बाद 2011 में मराड़ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के दौरान अकाली दल से चुनाव लड़े और मुक्तसर से एसजीपीसी के सदस्य चुने गए। 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह चुनाव नहीं लड़े तथा अकाली दल की मदद की। 2017 में उन्होंने फिर से अकाली दल से अलग होकर आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, जिसमें वह हार गए। 2017 के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

May 31, 2024 May 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन
Next Article ग्रामीण बच्चों ने सीखा एकलव्य की तरह निशाना लगाना ग्रामीण बच्चों ने सीखा एकलव्य की तरह निशाना लगाना
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….
वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?