By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भोरमदेव कॉरिडोर के बेस स्ट्रक्चर का काम प्राथमिकता के साथ समय सीमा में करें पूरा – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > भोरमदेव कॉरिडोर के बेस स्ट्रक्चर का काम प्राथमिकता के साथ समय सीमा में करें पूरा – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

भोरमदेव कॉरिडोर के बेस स्ट्रक्चर का काम प्राथमिकता के साथ समय सीमा में करें पूरा – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

News Desk
Last updated: 2026/05/11 at 6:29 PM
News Desk
Share
3 Min Read
भोरमदेव कॉरिडोर के बेस स्ट्रक्चर का काम प्राथमिकता के साथ समय सीमा में करें पूरा – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
SHARE

रायपुर: कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी है। कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों को बेस स्ट्रक्चर के कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के सभी हिस्सों में ग्राउंड वर्क और मूलभूत निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे होना चाहिए।

भोरमदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पिछली बैठक के बाद से प्रत्येक सोमवार को हो रही प्रगति समीक्षा, फील्ड पर हुए कार्य और आगामी कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और इसके लिए ठेकेदारों को पर्याप्त मैन पावर एवं मशीनरी तैनात करनी होगी। बैठक में पर्यटन विभाग के इंजीनियरों को निर्देश दिए गए कि वे निर्माण एजेंसियों को सभी तकनीकी पहलुओं में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं, ताकि कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जा सके।

समीक्षा के दौरान मंदिर परिसर, सरोवर, मड़वा महल, छेरकी महल तथा सरोदा डैम से जुड़े निर्माण कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने आगामी बारिश को ध्यान में रखते हुए सरोवर क्षेत्र में कार्यों की योजना बनाने के निर्देश दिए। वहीं सरोदा डैम स्थित प्रस्तावित कैफेटेरिया को व्यू पॉइंट के रूप में विकसित करने तथा वहां पर्यटकों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पर्यटन कॉरिडोर के खंभों, दीवारों और प्रवेश द्वारों में फणी नागवंशी स्थापत्य शैली की कलाकृतियों को प्रमुखता से शामिल किया जाए, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक प्राचीन स्थापत्य परंपरा का अनुभव कर सकें। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को इस विषय में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। बैठक में पूरे परिसर में जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्रीकृत पानी टंकी निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने इसके लिए उपयुक्त स्थल चयन और आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य श्री भगत पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, जनपद उपाध्यक्ष बोड़ला श्री नंद श्रीवास, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री रामकिंकर वर्मा, श्री विजय पाटिल, श्री उमंग पाण्डेय, श्री मनीराम साहू, श्री लोकचंद साहू, श्री रूपसिंह धुर्वे, श्री रूपसिंह मरावी, श्री रामजी मरावी, श्री काशीराम उइके, श्री आदित्य श्रीवास्तव, श्री भूखन साहू, श्री हेमचंद्र चंद्रवंशी, श्री मिलूराम साहू, श्री परदेशी पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से कराएंगे परिचित…

कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव : संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल….

News Desk May 11, 2026 May 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…….
Next Article सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…… सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन……
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
छत्तीसगढ़ राज्य
आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रमंडल खेलों में सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, रजत पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी हार्दिक बधाई….
राष्ट्रमंडल खेलों में सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, रजत पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी हार्दिक बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?