By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: “ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता” – मंत्री राजेश अग्रवाल…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > “ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता” – मंत्री राजेश अग्रवाल…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

“ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता” – मंत्री राजेश अग्रवाल…..

News Desk
Last updated: 2026/05/12 at 7:28 PM
News Desk
Share
4 Min Read
“ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता” – मंत्री राजेश अग्रवाल…..
SHARE

रायपुर: पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अंबिकापुर के उदयपुर विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत चार महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क निर्माण परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। लगभग 1464.06 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाली इन सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम होगा तथा दूरस्थ गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता” - श्री राजेश अग्रवाल

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क स्थापित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, क्योंकि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक विकास का आधार होती है। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण अंचलों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचने से किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता” - श्री राजेश अग्रवाल

चार महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिन परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया, उनमें पीडब्ल्यूडी रोड से शंकरपुर खासपारा मोरनीपारा मार्ग का निर्माण प्रमुख है। लगभग 671.99 लाख रूपए की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराएगी तथा स्थानीय आवागमन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाएगी। इसी प्रकार देवटीकरा रकेली से देवगढ़ देवटीकरा खासपारा मार्ग का निर्माण 220.95 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से रकेली, देवगढ़, देवटीकरा खासपारा सहित आसपास के ग्रामों को बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त होगी। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि इस मार्ग के बनने से ग्रामीण जनजीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता” - श्री राजेश अग्रवाल

खरसुरा मार्ग से फुलचुही पहुंच मार्ग निर्माण परियोजना पर 343.96 लाख रूपए की लागत आएगी। इस परियोजना से दूरस्थ ग्रामों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीणों को वर्षभर बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं रिखी से करोंधी खुटरापारा मार्ग का निर्माण 227.16 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा ग्रामीणों को परिवहन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

“सतत विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध”

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अंबिकापुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के माध्यम से जनसुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण भारत के विकास की मजबूत आधारशिला है और इसके माध्यम से गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़कर विकास की नई संभावनाएं तैयार की जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद उदयपुर विकासखंड में आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा विकास की रफ्तार को नई मजबूती मिलेगी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रायपुर से रवाना हुए श्रद्धालु, शिर्डी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन…..

सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….

सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे….

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से की मुलाकात…..

News Desk May 12, 2026 May 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता, उत्कृष्ट लोगो को मिलेगा 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार: मंत्री ओ.पी. चौधरी…. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता, उत्कृष्ट लोगो को मिलेगा 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार: मंत्री ओ.पी. चौधरी….
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब घर-द्वार तक पहुंच रही हैं शासकीय योजनाएं…. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब घर-द्वार तक पहुंच रही हैं शासकीय योजनाएं….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रायपुर से रवाना हुए श्रद्धालु, शिर्डी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?