By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा विमान अपहरण और संसद हमले का मास्टरमाइंड ‘रऊफ’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा विमान अपहरण और संसद हमले का मास्टरमाइंड ‘रऊफ’
विदेश

पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा विमान अपहरण और संसद हमले का मास्टरमाइंड ‘रऊफ’

Last updated: 2024/05/31 at 11:00 PM
Share
4 Min Read
पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा विमान अपहरण और संसद हमले का मास्टरमाइंड ‘रऊफ’
SHARE

पाकिस्तान के आतंकी संगठन 'जैश-ए मोहम्मद' (जेईएम) में नंबर 2 की हैसियत रखने वाला अब्दुल रऊफ अजहर खुलेआम घूम रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को कई बार यह सूचना मिली है कि रऊफ के अलावा लश्कर ए तैयबा प्रमुख हाफिज सईद और हिज्बुल मुजाहिदीन चीफ सैयद सलाहुद्दीन सहित कई ऐसे आतंकी, जो भारत में मोस्ट वांटेड हैं, उन्हें पाकिस्तान में सुरक्षा प्रदान की गई है। रऊफ को पाकिस्तानी सेना की हिफाजत में रावलपिंडी में देखा गया है। ये वही आतंकी है, जिस पर अमेरिका ने दिसंबर 2010 में प्रतिबंध लगा दिया था। भारत में अब्दुल रऊफ अजहर का नाम 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी 814 का अपहरण करने में शामिल है। इसके अलावा 2001 में संसद पर हमला और 2016 में पठानकोट स्थित इंडियन एयरफोर्स के बेस को निशाना बनाने में भी रऊफ का नाम शामिल है। पिछले कई वर्षों से यह आतंकी चीन का चहेता बना हुआ है। संयुक्त राष्ट्र संघ में रऊफ को वैश्विक आतंकियों की काली सूची में डालने के लिए भारत जब भी प्रस्ताव लाता है, चीन उसे रोक देता है।

इस मुद्दे को सबूतों सहित रखा जाएगा

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय एजेंसियों ने पाकिस्तानी सेना के सुरक्षा घेरे में 'रऊफ' की मौजूदगी नोट की है। इस मामले में कई दूसरे सबूत जुटाए जा रहे हैं। उसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ में सही अवसर पर इस मुद्दे को सबूतों सहित रखा जाएगा। केवल रऊफ अजहर ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में मौजूद दूसरे मोस्ट वांटेड आतंकियों से जुड़े अहम सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया, रऊफ के ठिकाने के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। पिछले दिनों रऊफ ने पाकिस्तान में कुछ नेताओं से मुलाकात की थी। दो साल पहले भारत ने इस आतंकी को वैश्विक आतंकियों की सूची में डालने के लिए यूएन में प्रस्ताव पेश किया था। चीन ने उसे पारित नहीं होने दिया। पिछले साल संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका ने अब्दुल रऊफ अजहर को काली सूची में डालने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया था, लेकिन चीन ने फिर से रऊफ के खिलाफ प्रस्ताव को गिरा दिया। उस वक्त विदेश मंत्रालय के सूत्रों की तरफ से कहा गया कि चीन का 'राजनीति से प्रेरित' यह कदम आतंकवाद से लड़ने में बीजिंग के 'दोहरे बोल और दोहरे मानकों' को उजागर करता है। चीन ने दो माह में दूसरी बार यूएन में अजहर के खिलाफ वैश्विक प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को रोक दिया था।

संपत्ति जब्त व यात्रा पर रोक

अगर यूएन की आतंकी सूची में अब्दुल रऊफ का नाम शामिल हो जाता, तो उसकी वैश्विक यात्रा पर प्रतिबंध लग जाता। अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के बाद उसकी संपत्ति जब्त करने और यात्रा पर रोक लगाने की राह खुल सकती थी। चीन ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत सूचीबद्ध करने के भारत और अमेरिका के संयुक्त प्रस्ताव पर आखिरी क्षण में रोक लगा दी थी। पिछले साल पाकिस्तान में छिपे भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों और उनके सहयोगियों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ था। दो-तीन सप्ताह के अंतराल पर किसी न किसी आतंकी संगठन जैसे 'जैश-ए-मोहम्मद', 'डी कंपनी', 'लश्कर-ए-तैयबा', लश्कर-ए-जब्बर और लश्कर-आई-जांगवी आदि समूहों के सदस्य मारे जा रहे थे। खास बात है कि मारे जाने वाले आतंकियों में भारत के टॉप मोस्ट आतंकी शामिल थे। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी आईएसआई ने हिज्बुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन, जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर, अब्दुल रऊफ अजहर और लश्कर ए तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद आदि को मजबूत सुरक्षा घेरा और बुलेटप्रूफ गाड़ियां मुहैया कराई हैं।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

May 31, 2024 May 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ग्रामीण बच्चों ने सीखा एकलव्य की तरह निशाना लगाना ग्रामीण बच्चों ने सीखा एकलव्य की तरह निशाना लगाना
Next Article राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (01जून 2024) राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (01जून 2024)
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

यात्रियों की सुविधा में नया आयाम : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयास से अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी….
यात्रियों की सुविधा में नया आयाम : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयास से अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : गणेश कुमार साहू को बिजली बिल से मिली राहत….
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : गणेश कुमार साहू को बिजली बिल से मिली राहत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राजनीति मतभेद का विषय, मनभेद का नहीं – उपमुख्यमंत्री शर्मा….
राजनीति मतभेद का विषय, मनभेद का नहीं – उपमुख्यमंत्री शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम 2026 : बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ने को तैयार….
आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम 2026 : बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ने को तैयार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?