By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एस.एन.सी.यू. बेमेतरा बना नवजातों के लिए वरदान: 1700+ बच्चों को मिला नया जीवन,,  1300 ग्राम के जुड़वां प्रीमैच्योर बच्चों का सफल उपचार, 16 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटे ।
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > एस.एन.सी.यू. बेमेतरा बना नवजातों के लिए वरदान: 1700+ बच्चों को मिला नया जीवन,,  1300 ग्राम के जुड़वां प्रीमैच्योर बच्चों का सफल उपचार, 16 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटे ।
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

एस.एन.सी.यू. बेमेतरा बना नवजातों के लिए वरदान: 1700+ बच्चों को मिला नया जीवन,,  1300 ग्राम के जुड़वां प्रीमैच्योर बच्चों का सफल उपचार, 16 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटे ।

News Desk
Last updated: 2026/05/23 at 10:19 PM
News Desk
Share
4 Min Read
एस.एन.सी.यू. बेमेतरा बना नवजातों के लिए वरदान: 1700+ बच्चों को मिला नया जीवन,, 
1300 ग्राम के जुड़वां प्रीमैच्योर बच्चों का सफल उपचार, 16 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटे ।
SHARE

 

बेमेतरा, 23 मई 2026। जिला चिकित्सालय बेमेतरा में संचालित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) नवजात शिशुओं के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। अब तक 1700 से अधिक गंभीर नवजात शिशुओं का सफल इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया जा चुका है।

 

किन बीमारियों का होता है इलाज :

SNCU नोडल अधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार निराला ने बताया कि यूनिट में जन्म के तुरंत बाद न रोना, देर से रोना, मेकोनियम एस्पिरेशन, पीलिया, सांस लेने में तकलीफ, शॉक, मस्तिष्क संबंधी गंभीर समस्या, जन्मजात विकृति, हाइपरथर्मिया, हाइपोग्लाइसीमिया, नवजात को झटके आना, ब्लीडिंग, डायरिया आदि गंभीर बीमारियों से ग्रसित नवजात भर्ती होते हैं।

 

प्रीमैच्योर व कम वजन के 250 बच्चों को बचाया :

नवजातों के भर्ती होने का प्रमुख कारण प्रीमैच्योर डिलीवरी व जन्म के समय कम वजन होना है। ऐसे बच्चों को बचाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है और लंबे समय तक विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती है। विगत 5 वर्षों में SNCU में लगभग 250 प्रीमैच्योर व कम वजन के बच्चे भर्ती हुए, जिनका डॉ. दीपक कुमार निराला व डॉ. नितेश चौबे द्वारा सफल इलाज कर डिस्चार्ज किया गया।

 

माताओं की काउंसिलिंग भी: SNCU में मदर यूनिट बनाई गई है जहां माताओं को भर्ती रखकर नवजात की सही देखभाल, स्तनपान कराने की विधि, दूध पिलाने के बाद डकार दिलाने का महत्व व कंगारू मदर केयर (KMC) की ट्रेनिंग दी जाती है।

 

सक्सेस केस: 1300 एवं 1500 ग्राम के जुड़वां बच्चों को बचाया:

दिनांक 08/04/2026 को ग्राम खाती, तह. थानखम्हरिया निवासी श्रीमती पूर्णिमा मिर्झा पति बिरेन्द्र मिर्झा ने जिला चिकित्सालय बेमेतरा में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। जन्म के समय दोनों बच्चों की हालत बेहद नाजुक थी। पहले बच्चे का वजन 1500 ग्राम व दूसरे बच्चे का वजन 1300 ग्राम था।

B/O purnima -1

वजन – 1500 ग्राम ।

B/O purnima -2

वजन – 1300 ग्राम ।

 

 

दोनों नवजातों को तुरंत SNCU में भर्ती कर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश चौबे व टीम द्वारा उच्च स्तरीय उपचार शुरू किया गया। 16 दिनों के सतत उपचार व देखभाल के बाद पहले बच्चे का वजन बढ़कर 2000 ग्राम व दूसरे बच्चे का वजन 1800 ग्राम हो गया। दोनों बच्चों को पूर्णतः स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। फॉलोअप में भी दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए।

 

24×7 कार्यरत है विशेषज्ञ टीम:

जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में संचालित SNCU वार्ड में कार्यरत डॉक्टर और स्टाफ विशेष प्रशिक्षित हैं। वर्तमान में डॉ. दीपक कुमार निराला शिशु रोग विशेषज्ञ (नोडल) एवं डॉ. नितेश कुमार चौबे शिशु रोग विशेषज्ञ के नेतृत्व में टीम कार्यरत है।

SNCU टीम: 6 स्टॉफ नर्स – ओमप्रकाश साहू, चंद्रिका साहू, टिकेश्वरी, मधु, भावना, रितु सप्रे। सेक्रेट्रियल असिस्टेंट – शिम्पी बनर्जी। 3 आया – रूखमणि, ऋतु, किरण। 3 वार्डबॉय – इंद्रजीत, पदुम, अनिल। ये सभी शिफ्ट अनुसार 24 घंटे भर्ती नवजातों की निगरानी कर टीम वर्क व अपनत्व भावना से कार्य करते हैं।

 

सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने SNCU टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय बेमेतरा नवजात मृत्यु दर कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..

इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….

खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….

राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की…..

News Desk May 23, 2026 May 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article करही बाजार में सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों व होनहार विद्यार्थियों को दी लाखों की सौगात… करही बाजार में सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों व होनहार विद्यार्थियों को दी लाखों की सौगात…
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….
पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….
इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?