By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त केंद्र बनेगा नया सामाजिक भवन- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त केंद्र बनेगा नया सामाजिक भवन- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त केंद्र बनेगा नया सामाजिक भवन- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..

News Desk
Last updated: 2026/05/25 at 7:06 PM
News Desk
Share
3 Min Read
सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त केंद्र बनेगा नया सामाजिक भवन- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के विकासखंड उदयपुर के अंतर्गत ग्राम देवगढ़ में कंवर समाज विकास समिति, सरगुजा के तत्वावधान में नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंनंे कहा कि यह भवन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त केंद्र बनेगा। इस गरिमामयी समारोह में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता का जीवंत केंद्र

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि समाज की एकता, समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने में ऐसे सामाजिक भवनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह नवनिर्मित भवन केवल ईंट-पत्थरों से बनी एक भौतिक संरचना नहीं है, बल्कि यह आने वाले समय में सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक चेतना का एक जीवंत केंद्र बनेगा। उन्होंने समाजहित और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में कंवर समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की वास्तविक पहचान यहाँ की अनूठी जनजातीय संस्कृति, उच्च जीवन मूल्य और आपसी सामाजिक सौहार्द में निहित है। राज्य सरकार सर्वसमाज के कल्याण और उनकी सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने के साथ-साथ सामाजिक संगठनों को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ग्राम देवगढ़ (उदयपुर) में कंवर समाज विकास समिति के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

सामूहिक विकास और संवाद को मिलेगा नया मंच

मंत्री श्री अग्रवाल ने रेखांकित किया कि सामाजिक भवन समाज के लोगों को एक ऐसा साझा मंच प्रदान करते हैं, जहाँ सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का निष्पादन सुगमता से किया जा सकता है। सामूहिक आयोजनों से समाज में आपसी संवाद, सांगठनिक ढांचा और सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए  विश्वास व्यक्त किया कि यह भवन युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के कल्याण और विकास के लिए एक बहुउपयोगी केंद्र साबित होगा। उन्होंने कहा कि अपनी गौरवशाली संस्कृति और गौरव को नई पीढ़ी तक हस्तांतरित करना हम सभी का साझा दायित्व है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मुख्यधारा से जुड़ रहे सभी वर्ग

संस्कृति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को सहेजने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए निरंतर क्रियाशील है। प्रदेश के हर समाज और समुदाय को आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का भगीरथ प्रयास किया जा रहा है।

स्वागत और सामाजिक उत्साह

लोकार्पण समारोह के दौरान कंवर समाज के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से मंत्री श्री अग्रवाल का आत्मीय स्वागत किया। संपूर्ण आयोजन के दौरान समाजजनों में भारी उत्साह, सांस्कृतिक आत्मीयता और सामुदायिक सहभागिता का एक अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

You Might Also Like

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, 1 से 3 नवम्बर तक आयोजित होगा राज्योत्सव, तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश…..

सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ…

News Desk May 25, 2026 May 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क….. ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क…..
Next Article शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण, ’‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान बना ग्रामीणों की उम्मीदों का नया सवेरा’….. शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण, ’‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान बना ग्रामीणों की उम्मीदों का नया सवेरा’…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, 1 से 3 नवम्बर तक आयोजित होगा राज्योत्सव, तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?