By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा, खेती, मछली पालन और लघु व्यवसाय कर बनीं लखपति दीदी….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा, खेती, मछली पालन और लघु व्यवसाय कर बनीं लखपति दीदी….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा, खेती, मछली पालन और लघु व्यवसाय कर बनीं लखपति दीदी….

News Desk
Last updated: 2026/05/27 at 6:58 PM
News Desk
Share
3 Min Read
समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा, खेती, मछली पालन और लघु व्यवसाय कर बनीं लखपति दीदी….
SHARE

रायपुर:  मछली पालन और छोटे व्यवसायों ने ग्रामीण भारत, विशेषकर छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों की महिलाओं को स्वरोजगार और शानदार सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इस क्षेत्र में सही जानकारी, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं के जरिए महिलाएं और युवा आर्थिक रूप से मजबूत होकर दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है।

ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी उमा सिंह

जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम महाराजगंज की निवासी एवं गुलाब महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य उमा सिंह आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। समूह से जुड़ने के बाद उमा ने चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश कोष तथा बैंक लिंकेज के माध्यम से कुल 85 हजार रुपये का ऋण लिया। इस राशि का उपयोग उन्होंने खेती, मत्स्य पालन और छोटे व्यवसाय को विकसित करने में किया।

खेती, मछली पालन और लघु व्यवसाय कर बनीं लखपति दीदी

लखपति दीदी के रूप में पहचान

उमा ने 2.5 एकड़ भूमि में धान एवं 1.5 एकड़ में मक्का की खेती की। साथ ही अपनी डबरी में मछली बीज डालकर मत्स्य पालन शुरू किया। कृषि कार्यों के अलावा वे प्रतिदिन शाम को महाराजगंज चौक में चना-चाट की दुकान भी संचालित करती हैं, जिससे उन्हें नियमित अतिरिक्त आय प्राप्त होती है और इस वर्ष उन्होंने धान बिक्री से 1 लाख 42 हजार रुपये, मक्का से 16 हजार रुपये तथा मत्स्य पालन से 20 हजार रुपये की आय अर्जित की। विविध आजीविका गतिविधियों के जरिए वे अब गांव में लखपति दीदी के रूप में पहचान बना रही हैं।

उमा सिंह की सफलता से प्रेरित होकर आसपास के गांवों की अन्य महिलाएं भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर उन्नत खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं सूक्ष्म व्यवसाय अपनाने के लिए आगे आ रही हैं। इस पहल से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

You Might Also Like

सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तेंदूपत्ता गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, कलेक्टर और डीएफओ ने किया औचक निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी….

News Desk May 27, 2026 May 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन परियोजनाओं को दी हरी झंडी… छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन परियोजनाओं को दी हरी झंडी…
Next Article ’छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना’: मुख्य सचिव विकासशील….. ’छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना’: मुख्य सचिव विकासशील…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….
सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….
’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?