By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुशासन तिहार से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा सीधे ग्रामीणों के द्वार…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > सुशासन तिहार से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा सीधे ग्रामीणों के द्वार…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सुशासन तिहार से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा सीधे ग्रामीणों के द्वार…..

News Desk
Last updated: 2026/05/30 at 8:40 PM
News Desk
Share
3 Min Read
सुशासन तिहार से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा सीधे ग्रामीणों के द्वार…..
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ प्रदेश में सुशासन और जनकल्याण की नई मिसाल बन रहा है। इस अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य को प्रभावी रूप से साकार किया जा रहा है। प्रशासन अब गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहा है, जिससे आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं और योजनाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

इसी क्रम में सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलदगी के निवासी श्री जीत नारायण सिंह को ‘सुशासन तिहार’ के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आयुष्मान कार्ड का लाभ प्राप्त हुआ। लंबे समय से आयुष्मान कार्ड नहीं बनने के कारण वे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुरक्षा से वंचित थे। शिविर में आवेदन प्रस्तुत करने के बाद विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान किया।

आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर श्री जीत नारायण सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके परिवार को 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि पहले कार्ड नहीं बनने के कारण उन्हें भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब यह चिंता समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी राहत यह रही कि उन्हें किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े और गांव में ही उनकी समस्या का समाधान हो गया।

श्री सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी पहल साबित हो रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि ‘सुशासन तिहार’ के माध्यम से प्रदेशभर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। यह अभियान शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ सेवा, संवेदनशीलता और सुशासन की भावना को भी सशक्त बना रहा है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में पंजीयन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव…..

वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर, डोंगनाला का हरिबोल स्वयं सहायता समूह बना महिला सशक्तिकरण का प्रेरक मॉडल….

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : 13 किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य टीम पहुंची बड़ेपल्ली, 227 ग्रामीणों की जांच…..

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम पंचायत बेलदगी कल्सटर में हुआ जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन…..

सुशासन तिहार से बदली सीतारानी के परिवार की तस्वीर, तीन बच्चों के परिवार को मिला राहत का संबल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार….

News Desk May 30, 2026 May 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में पंजीयन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव….. छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में पंजीयन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में पंजीयन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव…..
छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में पंजीयन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर, डोंगनाला का हरिबोल स्वयं सहायता समूह बना महिला सशक्तिकरण का प्रेरक मॉडल….
वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर, डोंगनाला का हरिबोल स्वयं सहायता समूह बना महिला सशक्तिकरण का प्रेरक मॉडल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : 13 किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य टीम पहुंची बड़ेपल्ली, 227 ग्रामीणों की जांच…..
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : 13 किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य टीम पहुंची बड़ेपल्ली, 227 ग्रामीणों की जांच…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम पंचायत बेलदगी कल्सटर में हुआ जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन…..
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम पंचायत बेलदगी कल्सटर में हुआ जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?