By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुशासन तिहार: प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ भारती का सपना, पक्के घर की चाबी ने बदली जिंदगी…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > सुशासन तिहार: प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ भारती का सपना, पक्के घर की चाबी ने बदली जिंदगी…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सुशासन तिहार: प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ भारती का सपना, पक्के घर की चाबी ने बदली जिंदगी…..

News Desk
Last updated: 2026/05/31 at 7:47 PM
News Desk
Share
3 Min Read
सुशासन तिहार: प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ भारती का सपना, पक्के घर की चाबी ने बदली जिंदगी…..
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। ‘सुशासन तिहार’ के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलदगी की निवासी श्रीमती भारती का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हुआ है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित नए आवास की चाबी प्रदान की गई।

कच्चे मकान की परेशानी अब बीते दिनों की बात
श्रीमती भारती ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे और खपरैल वाले मकान में निवास कर रहा था। विशेषकर बारिश के मौसम में घर की छत से लगातार पानी टपकता था, जिससे परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। घर का सामान भीग जाता था और बच्चों तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनवाना संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में रातभर जागकर घर और सामान को सुरक्षित रखने की चिंता सताती थी। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हुई।

सुशासन तिहार में मिली खुशियों की चाबी
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत भारती का पक्का घर तैयार होने के बाद सुशासन तिहार शिविर में उन्हें उनके नए घर की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर उन्हें स्मृति स्वरूप घड़ी भी भेंट की गई। अपने नए घर की चाबी हाथ में लेते ही उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दे रहा था।

“अब हमें बारिश और असुरक्षा का डर नहीं”

श्रीमती भारती ने भावुक होकर कहा, “पहले हम कच्चे घर में रहते थे और बारिश के समय बहुत परेशानी होती थी। अब हमें पक्का घर मिल गया है। मेरा परिवार सुरक्षित रहेगा और बच्चों को भी बेहतर माहौल मिलेगा। यह हमारे लिए बहुत बड़ी खुशी है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना ने उनके परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास का लाभ
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित सुशासन तिहार और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से हजारों जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना केवल पक्की छत ही नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी दे रही है।

You Might Also Like

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत स्वामी आत्मानंद कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

News Desk May 31, 2026 May 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से कम लागत में ज्यादा उत्पादन, नैनो उर्वरकों का संतुलित उपयोग मिट्टी में पोषक तत्वों को बनाए रखने में करता है मदद – किसान भूषण साहू….. नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से कम लागत में ज्यादा उत्पादन, नैनो उर्वरकों का संतुलित उपयोग मिट्टी में पोषक तत्वों को बनाए रखने में करता है मदद – किसान भूषण साहू…..
Next Article ’खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण’, ’वितरण में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, 8 केंद्रों पर बैन’….. ’खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण’, ’वितरण में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, 8 केंद्रों पर बैन’…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत स्वामी आत्मानंद कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत स्वामी आत्मानंद कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….
पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….
सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….
सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?