By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ’आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण’…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > ’आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण’…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

’आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण’…..

News Desk
Last updated: 2026/06/05 at 11:05 PM
News Desk
Share
3 Min Read
’आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण’…..
SHARE

रायपुर: वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज सुबह डिग्री कॉलेज रोड स्थित निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन निर्माण में पत्रकारों की व्यावसायिक आवश्यकताओं, आधुनिक तकनीकी सुविधाओं तथा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भवन के ड्राइंग-डिजाइन, लेआउट, सभाकक्ष, कमरों की संख्या तथा प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब केवल एक भवन नहीं बल्कि संवाद, विचार-विमर्श और अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण मंच होता है। इसलिए भवन का निर्माण ऐसा होना चाहिए जो पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न आयोजनों के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और अन्य कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए भवन में साउंड प्रूफिंग, आधुनिक ऑडियो-वीडियो सुविधाएं, व्यवस्थित बैठक व्यवस्था तथा आवश्यक तकनीकी संसाधनों का समावेश किया जाए। साथ ही भवन की संरचना ऐसी हो जो लंबे समय तक टिकाऊ, सुविधाजनक और उपयोगी बनी रहे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रायगढ़ प्रेस क्लब भवन पत्रकारों के लिए एक बेहतर कार्यस्थल के रूप में विकसित होगा, जहां संवाद, विमर्श और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रभावी गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।

’आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण’

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने गत 2 मई को वार्ड क्रमांक 27 में प्रस्तावित अत्याधुनिक प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया था। भूमिपूजन के महज एक माह के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाना परियोजना के प्रति शासन की गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। करीब 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस आधुनिक प्रेस क्लब भवन के लिए भूमि संबंधी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शासन से 20 लाख रुपए तथा विधायक निधि से 30 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री चौधरी ने कहा था कि प्रेस क्लब भवन की मांग को लेकर पत्रकार साथियों द्वारा लगातार प्रयास, संवाद और सकारात्मक फॉलोअप किया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ हो सका है। उन्होंने कहा था कि संसाधनों की सीमाओं के बावजूद ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाती है, जो समाज के महत्वपूर्ण वर्गों को सशक्त बनाते हैं। पत्रकार लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके लिए बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराना जनहित में आवश्यक है।

इस अवसर पर महापौर नगर निगम श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

कृषि में नवाचार की असीमित संभावनाएं, स्टार्टअप्स के लिए आगे आएं युवा: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

News Desk June 5, 2026 June 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मृदा संरक्षण, प्राकृतिक खेती और कृषि नवाचारों को मिला नया संबल, किसानों से किया पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने का आह्वान – कृषि मंत्री रामविचार नेताम….. मृदा संरक्षण, प्राकृतिक खेती और कृषि नवाचारों को मिला नया संबल, किसानों से किया पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने का आह्वान – कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों ने भी किया वृक्षारोपण….. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों ने भी किया वृक्षारोपण…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?