By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ’विकास कार्यों की गुणवत्ता और जनसुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता, रायगढ़ को मिलेगा आधुनिक स्वरूप- वित्त मंत्री ओपी चौधरी’…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > ’विकास कार्यों की गुणवत्ता और जनसुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता, रायगढ़ को मिलेगा आधुनिक स्वरूप- वित्त मंत्री ओपी चौधरी’…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

’विकास कार्यों की गुणवत्ता और जनसुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता, रायगढ़ को मिलेगा आधुनिक स्वरूप- वित्त मंत्री ओपी चौधरी’…

News Desk
Last updated: 2026/06/05 at 10:58 PM
News Desk
Share
5 Min Read
’विकास कार्यों की गुणवत्ता और जनसुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता, रायगढ़ को मिलेगा आधुनिक स्वरूप- वित्त मंत्री ओपी चौधरी’…
SHARE

रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ शहर में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का व्यापक निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, जनसुविधा और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। रायगढ़ को आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधासंपन्न शहर के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ढिमरापुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य, सिंदूर पार्क, मिनी स्टेडियम, पंचतत्व गार्डन, दीनदयालपुरम फेस-2 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जूटमिल हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, एफसीआई परिसर में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन, मिट्ठूमुड़ा तालाब तथा सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, लागत तथा पूर्णता अवधि की जानकारी लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

’विकास कार्यों की गुणवत्ता और जनसुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता, रायगढ़ को मिलेगा आधुनिक स्वरूप- वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी’

सिंदूर पार्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं बच्चों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने पार्क में हरित क्षेत्र विस्तार, पाथवे के उन्नयन तथा सौंदर्यीकरण संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क केवल मनोरंजन के स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक संवाद, स्वास्थ्य संवर्धन और सामुदायिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। मिनी स्टेडियम में निर्माणाधीन स्केटिंग रिंक एवं रोल बॉल एरेना सहित खेल अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल सुविधाएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेंगी तथा जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाएंगी।

’पंचतत्व गार्डन को लेकर दिए निर्देश’

पंचतत्व गार्डन के निरीक्षण के दौरान श्री चौधरी ने इसे प्रकृति आधारित थीम के अनुरूप विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस स्थल का विकास उसकी प्राकृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए किया जाना चाहिए, जिससे यह पर्यावरणीय जागरूकता और प्रकृति से जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सके। दीनदयालपुरम फेस-2 तथा जूटमिल हाउसिंग बोर्ड क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों से चर्चा करते हुए उन्होंने क्षेत्रीय आवश्यकताओं का जायजा लिया। नागरिकों की मांग पर पार्किंग सुविधा, सामुदायिक भवन तथा सार्वजनिक उपयोग के अन्य अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जूटमिल क्षेत्र में निर्माणाधीन मंच को शीघ्र पूर्ण कर बहुउद्देशीय सार्वजनिक कार्यक्रम स्थल के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया।

’विकास कार्यों की गुणवत्ता और जनसुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता, रायगढ़ को मिलेगा आधुनिक स्वरूप- वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी’

’कृष्णा नगर में सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन’

इस दौरान वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वार्ड क्रमांक 26 के कृष्णा नगर मोहल्ला में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं और इनके माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री चौधरी ने सिंदूर पार्क में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पीपल का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण भावी पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उन्होंने सिंदूर पार्क में श्री राणी सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा स्थापित वाटर कूलर का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से पार्क में आने वाले नागरिकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।

’विकास कार्यों की गुणवत्ता और जनसुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता, रायगढ़ को मिलेगा आधुनिक स्वरूप- वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी’

इस अवसर पर महापौर नगर निगम श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री सुरेश गोयल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

राज्योत्सव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा…..

News Desk June 5, 2026 June 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’…. ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’….
Next Article मृदा संरक्षण, प्राकृतिक खेती और कृषि नवाचारों को मिला नया संबल, किसानों से किया पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने का आह्वान – कृषि मंत्री रामविचार नेताम….. मृदा संरक्षण, प्राकृतिक खेती और कृषि नवाचारों को मिला नया संबल, किसानों से किया पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने का आह्वान – कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?