By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बदली छबीला यालम की जिंदगी, सम्मानजनक विवाह के साथ मिली आत्मनिर्भरता की राह….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बदली छबीला यालम की जिंदगी, सम्मानजनक विवाह के साथ मिली आत्मनिर्भरता की राह….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बदली छबीला यालम की जिंदगी, सम्मानजनक विवाह के साथ मिली आत्मनिर्भरता की राह….

News Desk
Last updated: 2026/06/10 at 10:16 PM
News Desk
Share
3 Min Read
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बदली छबीला यालम की जिंदगी, सम्मानजनक विवाह के साथ मिली आत्मनिर्भरता की राह….
SHARE

 रायपुर: राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए संबल साबित हो रही है। बीजापुर जिले के भोपालपटनम परियोजना अंतर्गत ग्राम मेट्टुपल्ली की बेटी छबीला यालम इसका प्रेरक उदाहरण हैं। इस योजना की मदद से उनका विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हुआ और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिला।

आर्थिक चिंता से मिली राहत

छबीला के पिता श्री बाबू यालम और माता श्रीमती सरिता यालम साधारण किसान परिवार से हैं। वे अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाना चाहते थे, लेकिन विवाह के बढ़ते खर्च को लेकर चिंतित थे। सीमित आय के कारण विवाह की व्यवस्था करना परिवार के लिए कठिन हो रहा था।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी योजना की जानकारी

इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शकुंतला मट्टी ने परिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बारे में बताया। उनके मार्गदर्शन में परिवार ने 25 जनवरी 2026 को आवेदन किया और योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी की।

सामूहिक विवाह में हुआ गरिमामय आयोजन

योजना के तहत 10 फरवरी 2026 को बीजापुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में छबीला यालम का विवाह ग्राम मेट्टुपल्ली निवासी श्री पवन वासम के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। समारोह में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शासन द्वारा की गईं और वर-वधू सहित उनके परिवारों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

50 हजार रुपये की सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत छबीला को 50 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई। इसमें 15 हजार रुपये की उपहार सामग्री एवं आयोजन व्यय तथा 35 हजार रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में प्रदान की गई। छबीला ने इस सहायता राशि का उपयोग सिलाई मशीन खरीदने में किया और स्वरोजगार शुरू किया। आज वे सिलाई कार्य के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं। आवश्यक खर्चों के बाद शेष राशि उन्होंने भविष्य की जरूरतों के लिए बैंक में जमा कर रखी है।

सामाजिक बदलाव की भी मिसाल

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सुधार का भी माध्यम बन रही है। सामूहिक विवाह के जरिए अनावश्यक खर्च और दहेज जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने में मदद मिल रही है। साथ ही समाज में समानता, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा मिल रहा है।

सपनों को मिले नए पंख

आज छबीला यालम आत्मविश्वास के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर चुकी हैं। स्वरोजगार के जरिए वे आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने न केवल उनके परिवार की चिंता दूर की, बल्कि उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से भरा नया भविष्य भी दिया है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बनकर उनके जीवन में खुशियों, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही है।

You Might Also Like

सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व…..

सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़, बच्चों के पोषण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास का नया अध्याय, पोषण पखवाड़ा में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर पहले स्थान पर….

News Desk June 10, 2026 June 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा…. छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा….
Next Article सुशासन तिहार 2026: मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान, समाधान शिविर में…. सुशासन तिहार 2026: मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान, समाधान शिविर में….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…
सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व…..
नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?