By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रधानमंत्री आवास योजना: छत्तीसगढ़ में बदल रही लाखों परिवारों की जिंदगी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > प्रधानमंत्री आवास योजना: छत्तीसगढ़ में बदल रही लाखों परिवारों की जिंदगी…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

प्रधानमंत्री आवास योजना: छत्तीसगढ़ में बदल रही लाखों परिवारों की जिंदगी…

News Desk
Last updated: 2026/06/12 at 10:40 PM
News Desk
Share
4 Min Read
प्रधानमंत्री आवास योजना: छत्तीसगढ़ में बदल रही लाखों परिवारों की जिंदगी…
SHARE

रायपुर: अपना घर हर व्यक्ति का सबसे बड़ा सपना होता है। एक ऐसा आशियाना जहां परिवार सुरक्षित रहे, बच्चों का भविष्य संवर सके और जीवन सम्मान के साथ आगे बढ़े। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में यह सपना लाखों परिवारों के लिए साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन योजना के माध्यम से प्रदेश के गरीब, वंचित और विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है।

कभी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर परिवार बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशान होते थे। छत टपकती थी, दीवारें कमजोर पड़ जाती थीं और पूरे परिवार को असुरक्षा के बीच जीवन यापन करना पड़ता था। आज वही परिवार पक्के और सुरक्षित घरों में रहकर सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। इन घरों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली और स्वच्छ ईंधन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हो रही हैं, जिससे जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।

’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आवासहीनों को मिल रहा सम्मानजनक जीवन का आधार’

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि प्रदेश का कोई भी पात्र परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से आवास प्लस 2.0 के अंतर्गत व्यापक सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि पूर्व में छूट गए पात्र परिवारों को भी योजना से जोड़ा जा सके।

’जशपुर जिले में आवासीय क्रांति’

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गृह जिले जशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ने विकास और सामाजिक परिवर्तन का नया अध्याय लिखा है। जिले में अब तक 1 लाख 26 हजार 18 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 93 हजार 506 आवास पूर्ण होकर हितग्राहियों को लाभान्वित कर चुके हैं। हजारों परिवार अब अपने पक्के घरों में सुरक्षित और गरिमामय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

इसी प्रकार पीएम जनमन योजना के अंतर्गत वर्ष 2023 से 2025 तक जिले में 2,040 आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 1,494 से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को भी इन योजनाओं के माध्यम से स्थायी और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उनके जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आवासहीनों को मिल रहा सम्मानजनक जीवन का आधार’

’जनजातीय विकास का सशक्त माध्यम बना पीएम-जनमन’

पीएम-जनमन योजना केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनजातीय समुदायों के समग्र विकास का अभियान है। इसके माध्यम से सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पोषण, सड़क और दूरसंचार संपर्क जैसी आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही आजीविका के स्थायी अवसर उपलब्ध कराकर जनजातीय समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

’सभी पात्र परिवारों तक पहुंचेगा योजना का लाभ’

जशपुर जिले में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के अंतर्गत 1 लाख 2 हजार 371 परिवारों का पुनः सर्वे किया गया है। पात्रता के आधार पर इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान निर्माण की योजना नहीं है, बल्कि यह गरीब परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सशक्त माध्यम बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और हजारों परिवारों के सपनों को साकार कर रहा है।

You Might Also Like

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….

हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल….

News Desk June 12, 2026 June 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस : बच्चों के हाथों में औजार नहीं, शिक्षा, संस्कार और सपनों की उड़ान होनी चाहिए : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…. अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस : बच्चों के हाथों में औजार नहीं, शिक्षा, संस्कार और सपनों की उड़ान होनी चाहिए : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े….
Next Article छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन…… छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन……
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?