By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..

News Desk
Last updated: 2026/06/16 at 5:58 PM
News Desk
Share
4 Min Read
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल आम नागरिक के लिए कितनी बड़ी राहत बन सकती है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सरगुजा जिले में देखने को मिला। जिले के ग्राम पंचायत सराईटीकरा निवासी कृषक श्री राजनाथ राजवाड़े ने खेत में बैल चराते समय खाद की समस्या को लेकर श्मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076’ पर कॉल किया था। शासन-प्रशासन की तत्परता का परिणाम यह रहा कि मात्र 24 घंटे के भीतर न केवल उनकी खाद की समस्या का निराकरण हुआ, बल्कि उनका  बैंक खाता और किसान क्रेडिट कार्ड भी बनकर तैयार हो गया, जिससे उन्हें भविष्य में खेती के लिए आर्थिक सहायता का स्थायी मार्ग मिल गया।

खेत में बैल चराते हुए लगाई थी गुहार, दो घंटे में घर पहुंचे अधिकारी ग्राम पंचायत सराईटीकरा के कृषक श्री राजनाथ राजवाड़े ने बताया कि वे अपने खेत में बैल चरा रहे थे और आगामी फसल के लिए खाद की व्यवस्था को लेकर चिंतित थे। पूर्व के वर्षों में वे सीधे नकद भुगतान के माध्यम से खाद क्रय कर लेते थे, किंतु इस वर्ष उन्हें खाद की अनुपलब्धता का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान उन्होंने मोबाइल पर सीएम हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने अपनी समस्या के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। कॉल सेंटर प्रतिनिधि द्वारा अत्यंत संवेदनशीलता के साथ उनकी शिकायत दर्ज की गई। शिकायत दर्ज होने के मात्र दो घंटे के भीतर ही कृषि विभाग के अधिकारियों ने श्री राजवाड़े से संपर्क किया और उनकी भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेकर सीधे उनके निवास स्थान पहुंच गए।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूर्ण हुई कागजी प्रक्रिया
कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषक से भेंट कर उनकी समस्या का संज्ञान लिया। अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि शासकीय योजनाओं के तहत सुगमता से खाद-बीज प्राप्त करने हेतु सहकारी (को-ऑपरेटिव) बैंक में खाता होना और किसान क्रेडिट कार्ड (ज्ञब्ब्) का होना आवश्यक है। अधिकारी स्वयं किसान को अपने साथ ’करजी’ ले गए और आवश्यक दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की। चूँकि उस दिन बैंक का कार्यसमय समाप्त हो चुका था, अतः प्रशासन की पहल पर अगले ही दिन उनका सहकारी बैंक में खाता खुलवाकर पासबुक जारी किया गया और आवश्यक दस्तावेज जमा कराए गए।

केसीसी बनते ही मिली खाद, बीज और नकद की सुविधा
कार्यालय समय को श्री राजनाथ राजवाड़े का किसान क्रेडिट कार्ड विधिवत बनकर तैयार हो गया। इसके माध्यम से उन्हें न केवल तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध करा दिया गया, बल्कि भविष्य में कृषि कार्यों हेतु आवश्यकता पड़ने पर नकद राशि लेने की सुविधा भी प्राप्त हो गई।

बिना दफ्तरों के चक्कर काटे समाधान मिलने पर किसान ने जताया आभार
अपनी समस्या के इतने त्वरित और पारदर्शी निराकरण से कृषक श्री राजनाथ उत्साहित नजर आए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फोन करने के मात्र 24 घंटे के बाद ही मेरा पूरा काम हो गया। मुझे खाद के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ा और घर बैठे मेरी समस्या का समाधान हो गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्वयं आकर मुझे सहयोग प्रदान किया।

उन्होंने राज्य शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से बहुत लाभ मिला है। किसानों के हित में किए जा रहे इन उत्कृष्ट एवं संवेदनशील कार्यों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल, मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश…..

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

News Desk June 16, 2026 June 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी….. नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..
Next Article नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण…. नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल, मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?