By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

News Desk
Last updated: 2026/06/21 at 10:59 PM
News Desk
Share
3 Min Read
कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….
SHARE

रायपुर: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कोरिया जिला मुख्यालय के मानस भवन में जिला स्तरीय भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह कार्यक्रम श्योगा फॉर हेल्दी एजिंगश् (स्वस्थ आयु के लिए योग) की थीम पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और सभी को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।

योग केवल व्यायाम नहीं, जीवनशैली है: मंत्री रामविचार नेताम

मुख्य अतिथि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम भारत की प्राचीन संस्कृति तथा ऋषि-मुनियों की अमूल्य देन हैं, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय की जीवनशैली है। उन्होंने आगे कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते मानसिक तनाव के इस दौर में योग की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। मंत्री श्री नेताम ने पालकों से अपील की कि वे बच्चों में बचपन से ही योग की आदत डालें ताकि उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर हो सके। उन्होंने हर व्यक्ति से अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा समय निकालने का आग्रह किया।

विधायक ने की दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील इस अवसर पर बैकुंठपुर विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि योग हजारों वर्ष पुरानी भारतीय परंपरा है जो मानव कल्याण के लिए बनी है। रोजाना कुछ समय का योगाभ्यास भी व्यक्ति को निरोग रख सकता है, इसलिए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएं।

कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास

सामूहिक योगाभ्यास में उमड़ा जनसैलाब

सामूहिक योगाभ्यास के दौरान योगाचार्य के निर्देशन में उपस्थित जनसमुदाय ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रमुख योगासन के ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, मंडूकासन, दण्डासन, पद्मासन, अर्धहलासन, उत्तानपादासन, भुजंगासन, शलभासन और शशांकासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके लाभों की जानकारी दी गई।

वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े और कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव विशेष रूप से उपस्थित थीं। इनके साथ ही आयुष विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने एक साथ मिलकर स्वस्थ, निरोग और तनावमुक्त जीवन के निर्माण के लिए नियमित योग करने का सामूहिक संकल्प लिया।

You Might Also Like

नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….

प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..

औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..

बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात, मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात

News Desk June 21, 2026 June 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास…. गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….
Next Article योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन….. योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..
औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?