By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुशासन तिहार में कृषि विभाग ने किया शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान समृद्धि योजना से जुड़ी समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > सुशासन तिहार में कृषि विभाग ने किया शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान समृद्धि योजना से जुड़ी समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सुशासन तिहार में कृषि विभाग ने किया शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान समृद्धि योजना से जुड़ी समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान….

News Desk
Last updated: 2026/06/25 at 7:37 PM
News Desk
Share
3 Min Read
सुशासन तिहार में कृषि विभाग ने किया शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान समृद्धि योजना से जुड़ी समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान….
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करते हुए। जिले में किसानों से प्राप्त आवेदनों का कृषि विभाग द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा किसानों से जुड़ी समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान किया गया। सुशासन तिहार के दौरान जिले के विभिन्न विकासखंडों से कृषि विभाग को कुल 200 आवेदन एवं मांगें प्राप्त हुईं, जिनका विभागीय अधिकारियों द्वारा परीक्षण कर शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया गया। आवेदनों के निराकरण के लिए विकासखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक सतत पर्यवेक्षण किया गया, जिसके फलस्वरूप सभी आवेदनों का समयबद्ध समाधान संभव हो सका।

प्राप्त आवेदनों में अधिकांश मांगें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं किसान समृद्धि योजना से संबंधित थीं। किसानों द्वारा योजनाओं में पंजीयन, पात्रता, नाम सुधार, आधार सीडिंग, बैंक खाते से संबंधित त्रुटियों के निराकरण, लाभ प्राप्ति की स्थिति तथा अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। विभागीय अमले द्वारा प्रत्येक आवेदन की व्यक्तिगत समीक्षा करते हुए आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु त्वरित कार्रवाई की गई।

विकासखंडवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा से ज्ञात हुआ कि अम्बिकापुर विकासखंड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित 22 तथा किसान समृद्धि योजना से संबंधित 11, कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण निराकरण किया गया। इसी प्रकार लखनपुर विकासखंड में किसान समृद्धि योजना के 28 एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 22, कुल 50 आवेदनों का निराकरण किया गया। उदयपुर विकासखंड में दोनों योजनाओं से संबंधित 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका समाधान किया गया।

लुंड्रा विकासखंड में कुल 13, बतौली में 18, सीतापुर में 56 तथा मैनपाट विकासखंड में 18 आवेदन प्राप्त हुए। सभी विकासखंडों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु विशेष शिविरों, विभागीय बैठकों एवं मैदानी स्तर पर सतत निगरानी की व्यवस्था की गई। इसके परिणामस्वरूप जिले के सभी 200 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा सका।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किए जाएं।

सुशासन तिहार के माध्यम से किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान से न केवल उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो रहा है, बल्कि शासन की जनहितैषी नीतियों के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक वातावरण भी निर्मित हो रहा है। कृषि विभाग द्वारा सभी प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण इस बात का प्रमाण है कि शासन आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रायपुर से रवाना हुए श्रद्धालु, शिर्डी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन…..

सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….

सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे….

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से की मुलाकात…..

News Desk June 25, 2026 June 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप…. सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….
Next Article मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रय केंद्र पर छापा, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, केंद्र सील….. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रय केंद्र पर छापा, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, केंद्र सील…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रायपुर से रवाना हुए श्रद्धालु, शिर्डी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?