By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ…..

News Desk
Last updated: 2026/06/28 at 8:36 PM
News Desk
Share
4 Min Read
बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ…..
SHARE

रायपुर: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ आज कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम, आबकारी तथा सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरबा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन एवं पार्षद श्रीमती रूबी सागर सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण के शुभारंभ पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक माता-पिता का यह दायित्व है कि वे अपने जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी बच्चे का छूटना नहीं चाहिए।

मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि जिले में आज 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 1578 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीमों द्वारा बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। इसके अलावा गांवों, पारा-मोहल्लों, वार्डों, बाजारों, चौक-चौराहों एवं हाट-बाजारों में भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाने में सहयोग करें।

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार की गई है। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। अभियान के दौरान यदि कोई बच्चा बूथ पर दवा पीने से छूट जाता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर उसे पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाएगी।

जिले के सभी विकासखंडों में भी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन,प्रेसक्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जायसवाल ने भी सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की। मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नवजात शिशुओं सहित पांच वर्ष तक के बच्चों को स्वयं पोलियो की खुराक पिलाई तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से शेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात भी कही।

You Might Also Like

‘मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच, रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा….

नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश….

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश…

अबूझमाड़ से गूंजा स्वस्थ भारत का संकल्प: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी खुराक….

स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव…

News Desk June 28, 2026 June 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश… उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश…
Next Article नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश…. नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

‘मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच, रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा….
‘मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच, रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश….
नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अबूझमाड़ से गूंजा स्वस्थ भारत का संकल्प: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी खुराक….
अबूझमाड़ से गूंजा स्वस्थ भारत का संकल्प: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी खुराक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?