By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खेत बचाओ अभियानः हरी खाद (ढेंचा) से संवर रही खेतों की सेहत, कृषि विभाग के प्रोत्साहन से जैविक खाद्य का विकल्प अपना रहे जिले के किसान, किसान नरेंद्र सिंह बने प्राकृतिक खेती की मिसाल…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > खेत बचाओ अभियानः हरी खाद (ढेंचा) से संवर रही खेतों की सेहत, कृषि विभाग के प्रोत्साहन से जैविक खाद्य का विकल्प अपना रहे जिले के किसान, किसान नरेंद्र सिंह बने प्राकृतिक खेती की मिसाल…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

खेत बचाओ अभियानः हरी खाद (ढेंचा) से संवर रही खेतों की सेहत, कृषि विभाग के प्रोत्साहन से जैविक खाद्य का विकल्प अपना रहे जिले के किसान, किसान नरेंद्र सिंह बने प्राकृतिक खेती की मिसाल…..

News Desk
Last updated: 2026/07/06 at 9:48 PM
News Desk
Share
3 Min Read
खेत बचाओ अभियानः हरी खाद (ढेंचा) से संवर रही खेतों की सेहत, कृषि विभाग के प्रोत्साहन से जैविक खाद्य का विकल्प अपना रहे जिले के किसान, किसान नरेंद्र सिंह बने प्राकृतिक खेती की मिसाल…..
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हरी खाद के उपयोग को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड उदयपुर के ग्राम केशगंवा के प्रगतिशील किसान श्री नरेंद्र सिंह ने अपने लगभग 4 एकड़ कृषि क्षेत्र में ढेंचा (हरी खाद) की फसल लगाकर उसे मचाई (मिट्टी में पलटने) का कार्य किया है। इसके बाद वे इसी खेत में धान की खेती करेंगे।

खेत में ही तैयार हो रही जैविक खाद

किसान श्री नरेंद्र सिंह ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा मिट्टी की उर्वराशक्ति को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा उन्हें ढेंचा की खेती करने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि फूल आने की अवस्था से पहले ढेंचा को खेत में पलट देने से यह कुछ ही समय में सड़कर जैविक खाद में परिवर्तित हो जाती है, जिससे मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा बढ़ती है और फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्व स्वाभाविक रूप से उपलब्ध हो जाते हैं।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार ढेंचा, दलहनी जैसे हरी खाद की फसलें वायुमंडल से नाइट्रोजन का स्थिरीकरण कर मिट्टी में उपलब्ध कराती हैं। इसके साथ ही फास्फोरस, जिंक एवं आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता भी बढ़ती है, जिससे आगामी फसल का बेहतर विकास होता है।

किसान नरेंद्र सिंह बने प्राकृतिक खेती की मिसाल

हरी खाद के उपयोग से मिट्टी की संरचना में भी सुधार होता है। ढेंचा के सड़ने से बनने वाला ह्यूमस मिट्टी को भुरभुरा बनाता है, जिससे उसमें हवा एवं पानी का संचार बेहतर होता है। इसके कारण जड़ों का विकास सुचारु रूप से होता है तथा फसल अधिक स्वस्थ एवं उत्पादक बनती है।

हरी खाद मिट्टी की जल धारण क्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जैविक पदार्थ स्पंज की तरह कार्य करते हुए मिट्टी में नमी को लंबे समय तक बनाए रखते हैं, जिससे सिंचाई की आवश्यकता कम होती है और फसल को सूखे की स्थिति में भी लाभ मिलता है। इसके अतिरिक्त ढेंचा की सघन वृद्धि खेत को प्राकृतिक रूप से ढक लेती है, जिससे खरपतवारों की वृद्धि नियंत्रित होती है।

कृषकों से हरी खाद उपयोग की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे धान सहित अन्य फसलों की बुवाई से पहले ढैंचा, सनई अथवा अन्य उपयुक्त हरी खाद वाली फसलों का उपयोग कर मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। हरी खाद न केवल रासायनिक उर्वरकों पर होने वाले खर्च को कम करती है, बल्कि भूमि की दीर्घकालीन उर्वराशक्ति बनाए रखते हुए टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि को भी बढ़ावा देती है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

राखी के धागे में विष्णु भैया का साथ, महतारी वंदन की राशि से कुसुम की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी….

News Desk July 6, 2026 July 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम, 15 जुलाई से जशपुर में शुरू होगा नक्शा नवीनीकरण अभियान…. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम, 15 जुलाई से जशपुर में शुरू होगा नक्शा नवीनीकरण अभियान….
Next Article डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?