By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जैतपुर में पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे लोग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > जैतपुर में पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे लोग
राज्य

जैतपुर में पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

Last updated: 2024/06/03 at 2:15 PM
Share
2 Min Read
जैतपुर में पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे लोग
SHARE

नई दिल्ली । जैतपुर और हरि नगर एक्सटेंशन में लोग पीने के पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे है। वहां उन्हें एक माह से पानी तक नहीं मिल रहा है। ऐसे में पानी की बोतल खरीदकर पीना पड़ रहा है। इतना ही नहीं सड़क व गलियों में जगह-जगह कूडे का ढेर लगा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। जयवीर ने बताया कि जैतपुर की आबादी करीब 50 हजार है। पिछले कई माह से सड़कों की स्थिति खराब होती जा रही है। पानी निकासी के लिए सीवर लाइन बिछाई गई थी, लेकिन सीवर लाइन बिछाते समय सड़क टूट गई। जल बोर्ड ने लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत तक नहीं कराई। इसकी वजह से लोगों को वहां से गुजरने में काफी दिक्कत हो रही है। आशीष ने कहा कि गुरूद्वारे के पास सड़कों पर ही लोगों ने कूडा फेंक रखा था और जगह-जगह कूडे का ढेर लगा हुआ था। सड़कों पर पड़े कूडे में गोवंश घूम रहे थे। नालियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। लोगों का कहना था कि कई दिन से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इससे यहां मच्छर पनप रहे है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। अरविंद ने बताया कि यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जनप्रतिनिधि भी समस्या को नजर अंदाज करते है। इससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जैतपुर स्थित हरिनगर एक्सटेंशन में एक माह से पानी नहीं आ रहा है। इसकी वजह से उन्हें पीने के पानी के लिए लोगों को आरओ प्लांट पर जाना पड़ रहा है। वहां से बीस रुपये बोतल खरीदकर लाना पड़ता है। ऐसे में लोगों की जेब पर भार पड़ रहा है। सबमर्सिबल का पानी पीने योग्य नहीं है। इसलिए वह सबमर्सिबल का पानी नहाने में इस्तेमाल करते है।

You Might Also Like

गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक, ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की प्रभावी सहभागिता, देशभर से पहुंचे पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने राज्य के पर्यटन वैभव को सराहा…..

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर दूरदर्शी कार्ययोजना बनाएं, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता हो: उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट….

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का किया शुभारंभ….

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

June 3, 2024 June 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article निखिल पटेल ने शेयर किया दलजीत कौर संग तलाक की खबरों के बीच ऐसा पोस्ट निखिल पटेल ने शेयर किया दलजीत कौर संग तलाक की खबरों के बीच ऐसा पोस्ट
Next Article प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की इस दिन हो सकती है ट्रेलर की घोषणा प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की इस दिन हो सकती है ट्रेलर की घोषणा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक, ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की प्रभावी सहभागिता, देशभर से पहुंचे पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने राज्य के पर्यटन वैभव को सराहा…..
गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक, ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की प्रभावी सहभागिता, देशभर से पहुंचे पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने राज्य के पर्यटन वैभव को सराहा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर दूरदर्शी कार्ययोजना बनाएं, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता हो: उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर दूरदर्शी कार्ययोजना बनाएं, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता हो: उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट….
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का किया शुभारंभ….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का किया शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?