By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

News Desk
Last updated: 2026/07/15 at 9:54 PM
News Desk
Share
3 Min Read
सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….
SHARE

रायपुर: सीएम हेल्पलाइन 1076 यह सुनिश्चित करती है कि छत्तीसगढ़ राज्य के आम नागरिकों की प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी एवं जवाबदेही के साथ निराकरण किया जाए। छत्तीसगढ़ सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शासन के प्रति आमजन का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम बेलौदी के एक श्रमिक को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला, जहां चार माह से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर कर दिया गया।

चार माह से मजदूरी नहीं मिलने से बढ़ी थी परेशानी

ग्राम बेलौदी के स्वास्थ्य केंद्र में मजदूरी दर पर कार्यरत भृत्य श्री छत्रपाल साहू को पिछले चार महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं मिला था। लगातार भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी अपनी समस्या के समाधान के प्रयास किए, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिला।

इंस्टाग्राम से मिली जानकारी, एक कॉल में दर्ज हुई शिकायत

इसी दौरान श्री छत्रपाल साहू को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1076 की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल हेल्पलाइन पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

24 घंटे के भीतर खाते में पहुंची पूरी मजदूरी

विभागीय कार्रवाई के परिणामस्वरूप शिकायत दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर श्री छत्रपाल साहू के बैंक खाते में चार माह की लंबित मजदूरी की पूरी राशि अंतरित कर दी गई। समय पर भुगतान मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिली और शासन की त्वरित कार्यप्रणाली पर उनका विश्वास और मजबूत हुआ।

सीएम हेल्पलाइन ने मेरी बड़ी परेशानी दूर कर दी

श्री छत्रपाल साहू ने बताया कि वे कई महीनों से मजदूरी भुगतान के लिए परेशान थे, लेकिन सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराने के केवल 24 घंटे के भीतर उनकी समस्या का समाधान हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी और भरोसेमंद है, जिससे घर बैठे समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है।

अन्य नागरिकों से भी हेल्पलाइन का लाभ लेने की अपील

श्री छत्रपाल साहू ने नागरिकों से अपील की कि यदि वे किसी भी शासकीय समस्या का सामना कर रहे हैं, तो बिना संकोच सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज करें।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

News Desk July 15, 2026 July 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना….. मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..
Next Article सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी….. सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..
सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..
मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….
विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?