By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धमतरी में मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ,बच्चों को वितरित होगी साइकिल, गणवेश और किट..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > धमतरी में मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ,बच्चों को वितरित होगी साइकिल, गणवेश और किट..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

धमतरी में मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ,बच्चों को वितरित होगी साइकिल, गणवेश और किट..

News Desk
Last updated: 2026/07/29 at 9:05 PM
News Desk
Share
3 Min Read
धमतरी में मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ,बच्चों को वितरित होगी साइकिल, गणवेश और किट..
SHARE

रायपुर,29 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ के नवीन शैक्षणिक सत्र का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आगाज करने के उद्देश्य से कल, 30 जुलाई को धमतरी स्थित मराठा मंगल भवन में सुबह 11 बजे जिला स्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें एवं शाला गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरित की जाएगी। ​सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र छात्राओं को आत्मनिर्भरता और सुगम आवागमन के लिए निःशुल्क साइकिलें सौंपी जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा होंगे।

*​वृक्षारोपण से शुरुआत, आत्मीय स्वागत के साथ बटेंगी सामग्री*

​प्रवेशोत्सव का शुभारंभ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले वृक्षारोपण अभियान से होगा। इसके बाद स्कूल की चौखट पर कदम रख रहे नवप्रवेशी नन्हें-मुन्नों का तिलक लगाकर और आत्मीय अभिनंदन कर स्वागत किया जाएगा। ​इस दौरान बच्चों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कई सौगातें दी जाएंगी। इसी तरह विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी सुविधानुसार सहायक उपकरण/सामग्री वितरित होगी।

*​प्रतिभाओं का सम्मान, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और ‘न्योता भोज’*

​कार्यक्रम में शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की होनहार प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे।

*बच्चों के लिए विशेष रूप न्योता भोज का आयोजन*

​बच्चों के लिए विशेष रूप से आयोजित ‘न्योता भोज’ उनके नए स्कूली जीवन को यादगार बनाएगा। इससे बच्चों के भीतर विद्यालय के प्रति अपनत्व, उल्लास और नए आत्मविश्वास का संचार होगा। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी सम्पादकों, जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों तथा आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें।

*​हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने का संकल्प*

​शाला प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे का गरिमापूर्ण स्वागत करना, समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्कूलों में तनावमुक्त व आनंददायी माहौल तैयार करना है। यह आयोजन राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका लक्ष्य हर बच्चे के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की मजबूत नींव रखना है।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना…

सेवा सेतु से एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन संकल्प को मिल रहा विस्तार…

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…..

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद….

News Desk July 29, 2026 July 29, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद…. गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद….
Next Article गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना….. गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु से एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन संकल्प को मिल रहा विस्तार…
सेवा सेतु से एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन संकल्प को मिल रहा विस्तार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…..
गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?