By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के श्रमिक दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना के परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार –प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के श्रमिक दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना के परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार –प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के श्रमिक दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना के परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार –प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

News Desk
Last updated: 2026/08/01 at 8:15 PM
News Desk
Share
3 Min Read
कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के श्रमिक दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना के परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार –प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
SHARE

सक्ती,आरंग,रायपुर 1 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुंदेली निवासी प्रवासी श्रमिक दीपक रात्रे (21 वर्ष) एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ निवासी भूपेन्द्र भैंना के निधन पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

कैबिनेट मंत्री एवं सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इस जघन्य एवं अमानवीय आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध अपराध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने कुलगाम आतंकी हमले में दिवंगत दोनों श्रमिक दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना के परिजनों को 20–20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। यह सहायता राशि परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करेगी।

सक्ती जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है। पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल की जा रही है। मंत्री गुरु साहेब ने कहा कि सुरक्षा एवं स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए दिवंगत अंतिम संस्कार जम्मू-कश्मीर में ही उनके परिजनों की उपस्थिति में किया गया।

ग्राम बुंदेली निवासी दीपक रात्रे लगभग एक वर्ष पूर्व अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर के एक ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी एवं भाई भी वहीं कार्यरत थे। दीपक अपने पीछे पत्नी, एक मासूम बच्चे तथा परिजनों को छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना से पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है।

अंत में सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिवंगत दीपक रात्रे और भूपेन्द्र भैना की पुण्यात्मा की शांति के लिए परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

You Might Also Like

कहानी बदलाव की: सुशासन की सरकार में सेवा संकल्प से सेवा सेतु तक, बदल रही है प्रशासन की तस्वीर

कहानी बदलाव की: सुशासन की सरकार में सेवा संकल्प से सेवा सेतु तक, बदल रही है प्रशासन की तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

News Desk August 1, 2026 August 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सेवा सेतु बना बेटियों के सपनों का संबल,समय पर आय प्रमाण-पत्र मिलने से सरिता की उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान.. सेवा सेतु बना बेटियों के सपनों का संबल,समय पर आय प्रमाण-पत्र मिलने से सरिता की उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान..
Next Article आधार सेवा केंद्र बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का आधार, वर्षों से बंद पड़ी सुविधाएं हुईं बहाल, आयते को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ…. आधार सेवा केंद्र बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का आधार, वर्षों से बंद पड़ी सुविधाएं हुईं बहाल, आयते को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कहानी बदलाव की: सुशासन की सरकार में सेवा संकल्प से सेवा सेतु तक, बदल रही है प्रशासन की तस्वीर
छत्तीसगढ़ राज्य
कहानी बदलाव की: सुशासन की सरकार में सेवा संकल्प से सेवा सेतु तक, बदल रही है प्रशासन की तस्वीर
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक
छत्तीसगढ़ राज्य
सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?