By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Accident- CG में खौफनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे युवकों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौके पर मौत; बाइक में लगी आग, तीन गंभीर घायल…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > CG Accident- CG में खौफनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे युवकों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौके पर मौत; बाइक में लगी आग, तीन गंभीर घायल…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG Accident- CG में खौफनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे युवकों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौके पर मौत; बाइक में लगी आग, तीन गंभीर घायल…..

News Desk
Last updated: 2026/08/03 at 12:59 PM
News Desk
Share
3 Min Read
CG Accident- CG में खौफनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे युवकों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौके पर मौत; बाइक में लगी आग, तीन गंभीर घायल…..
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे-930 पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दो युवकों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक में आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Contents
दो की मौके पर मौत, तीन घायलटक्कर के बाद सड़क पर गिरे, पीछे से आए ट्रक ने कुचलादो बाइकों की भिड़ंत के बाद एक में लगी आग

दो की मौके पर मौत, तीन घायल

जानकारी के अनुसार, हादसा बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर दल्लीराजहरा मार्ग में हुआ है। मृतकों की पहचान ग्राम जगन्नाथपुर निवासी गेमन लाल देशमुख पिता नूतन देशमुख और ग्राम परसदा निवासी अरुण साहू के रूप में हुई है। वहीं घायलों में यसु देशमुख (19 वर्ष), पिता हिराराम देशमुख, निवासी जगन्नाथपुर-सांकरा, नरेंद्र निषाद (31 वर्ष), पिता खेमचंद निषाद, निवासी दल्लीराजहरा तथा पोषण कुमार गोयल (30 वर्ष), पिता अशोक कुमार गोयल, निवासी ग्राम सिकोसा, थाना गुंडरदेही शामिल हैं।

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे, पीछे से आए ट्रक ने कुचला

बताया जा रहा है कि गेमन लाल, अरुण साहू और यसु देशमुख दल्लीराजहरा से बालोद की ओर आ रहे थे। दूसरी ओर पोषण कुमार गोयल और नरेंद्र निषाद बालोद से दल्लीराजहरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गेमन लाल और अरुण साहू सड़क पर जा गिरे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

दो बाइकों की भिड़ंत के बाद एक में लगी आग

दोनों बाइकों में भिड़ंत इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद मृत युवकों की एक बाइक में आग लग गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा….

नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

खेल और संस्कृति किसी भी शहर की पहचान और प्रगति के महत्वपूर्ण आधार: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान……

News Desk August 3, 2026 August 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया  सवेरा…. छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया  सवेरा….
छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेल और संस्कृति किसी भी शहर की पहचान और प्रगति के महत्वपूर्ण आधार: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
खेल और संस्कृति किसी भी शहर की पहचान और प्रगति के महत्वपूर्ण आधार: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?