By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

News Desk
Last updated: 2026/08/08 at 6:46 PM
News Desk
Share
5 Min Read
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार
SHARE

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात हृदय रोग एवं कटे-फटे होंठ-तालु से ग्रसित बच्चों को मिला नया जीवन, आयुष्मान भारत योजना के समन्वय से संभव हुआ उपचार

बेमेतरा, :- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा जिले में जन्मजात विकृतियों से पीड़ित बच्चों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। योजना के माध्यम से जन्मजात हृदय रोग एवं कटे-फटे होंठ-तालु जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे तीन बच्चों का निःशुल्क सफल उपचार कर उन्हें स्वस्थ जीवन की नई शुरुआत दी गई।

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे एवं सहायक जिला नोडल अधिकारी डॉ. ऋषभ शर्मा के समन्वित प्रयासों से चिरायु योजना एवं आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। योजना के तहत दो जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों एवं एक कटे-फटे होंठ-तालु से ग्रसित बच्ची का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क सफल ऑपरेशन कराया गया।

प्रेरणा साहू के दिल का सफल ऑपरेशन, मिला स्वस्थ जीवन

ग्राम झिरिया, विकासखंड बेमेतरा निवासी कु. प्रेरणा साहू, पिता परमानंद साहू, जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थीं। 23 मई 2026 को आंगनबाड़ी केंद्र झिरिया में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिरायु दल ने बच्ची के हृदय में असामान्य ध्वनि (मर्मर साउंड) की पहचान की। विशेषज्ञ जांच (ईको) में हृदय में छेद की पुष्टि होने पर परिजनों को योजना की जानकारी देकर उपचार के लिए प्रेरित किया गया। 20 जुलाई 2026 को बच्ची को उच्च चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया गया तथा 28 जुलाई 2026 को सफल हृदय ऑपरेशन किया गया। वर्तमान में प्रेरणा पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन जी रही है।

रिशिका पाल का निःशुल्क हृदय उपचार बना नई उम्मीद

बेमेतरा नगर के वार्ड क्रमांक-09 निवासी कु. रिशिका पाल, पिता बंशी पाल, भी गंभीर जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित थीं। आंगनबाड़ी भ्रमण के दौरान चिरायु दल ने बच्ची की पहचान की। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिजन उपचार कराने में असमर्थ थे। चिरायु योजना के तहत निःशुल्क इलाज का भरोसा दिलाकर बच्ची को उच्च चिकित्सा संस्थान भेजा गया। 20 मई 2026 को भर्ती करने के बाद 22 मई 2026 को सफल हृदय ऑपरेशन किया गया। उपचार के बाद रिशिका अब स्वस्थ एवं सामान्य जीवन व्यतीत कर रही है।

तरणी चंद्राकर की मुस्कान लौटी

ग्राम कोदवा, विकासखंड बेमेतरा निवासी कु. तरणी चंद्राकर, पिता सोनलाल चंद्राकर, जन्मजात कटे-फटे होंठ-तालु की विकृति से पीड़ित थीं। चिरायु दल ने बच्ची का चिन्हांकन कर उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर किया, जहाँ 11 जुलाई 2026 को प्रथम चरण में कटे-फटे होंठ का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया। उपचार के बाद बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है और आगे के उपचार की प्रक्रिया भी जारी है।

चिरायु योजना के अंतर्गत बच्चों की समय पर पहचान, विशेषज्ञ जांच, रेफरल एवं निःशुल्क उपचार की पूरी प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। योजना के माध्यम से जिले में लगातार ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। चिरायु दल के सदस्य डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. दिलीप चंद्रवंशी, डॉ. प्रीति ठाकुर, डॉ. ज्योति वर्मा, हिना सिन्हा, खिलेन्द्र साहू, बलवंत बंजारे, सत्यवीर डंडोतिया, मनीष साहू, दीपा विश्वकर्मा एवं आरती वर्मा की महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका रही। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे बच्चों का सतत चिन्हांकन कर उन्हें चिरायु योजना एवं आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से निःशुल्क उपचार का लाभ दिलाया जाता रहेगा।

You Might Also Like

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

News Desk August 8, 2026 August 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
Next Article सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…. सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?