By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

News Desk
Last updated: 2026/08/11 at 11:38 AM
News Desk
Share
3 Min Read
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
SHARE

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

रायगढ़/घरघोड़ा- राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, रायगढ़ (छ.ग.) के मार्गदर्शन तथा डॉ. गजेन्द्र सिंह, हेल्थ स्पेशलिस्ट यूनिसेफ रायपुर (छ.ग.) के नेतृत्व में 10 अगस्त 2026 को विकासखंड घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया।

 

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस विशेष गैर-संचारी रोग (NCD) जांच शिविर का उद्देश्य बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, आवश्यक जांच, परामर्श एवं उपचार सुनिश्चित कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना था।

शिविर में 1 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 50 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान 11 बच्चे सिकल सेल वाहक (AS पॉजिटिव) तथा 6 बच्चे सिकल सेल रोग (SS पॉजिटिव) पाए गए। सभी बच्चों को आगे की आवश्यक जांच, परामर्श एवं उपचार हेतु जिला अस्पताल रायगढ़ रेफर किया गया।

 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर पहचान एवं उचित प्रबंधन से बच्चों के स्वास्थ्य परिणामों में महत्वपूर्ण सुधार लाया जा सकता है।

 

शिविर में विशेषज्ञों द्वारा बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सिकल सेल रोग, बाल मधुमेह तथा अन्य गैर-संचारी रोगों के लक्षण, समय पर जांच, नियमित फॉलो-अप एवं उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभिभावकों को संदेश दिया गया कि बच्चों में बार-बार कमजोरी, अत्यधिक थकान, लगातार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना अथवा अन्य असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करें।

 

इस स्वास्थ्य जांच शिविर के सफल आयोजन में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (BMO), ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की टीमों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों की स्क्रीनिंग, परामर्श एवं रेफरल प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया।

 

शिविर के सफल संचालन में जिला स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ छत्तीसगढ़, MCCR ट्रस्ट, ब्लॉक स्वास्थ्य टीम तथा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध लक्षण की स्थिति में निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में समय पर जांच एवं उपचार अवश्य कराएं, ताकि बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सके।

You Might Also Like

सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश, धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा…..

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात, लगभग 8.48 करोड़ रुपये की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण…

विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’, पुरातात्विक धरोहर धनपुर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन….

संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है हमारी सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

News Desk August 11, 2026 August 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
Next Article युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश, धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात, लगभग 8.48 करोड़ रुपये की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’, पुरातात्विक धरोहर धनपुर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?